सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Crash: आखिर कब तक गिरेगी चांदी, ₹12 हजार गिरे दाम; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:51 AM (IST)

    लगातार दूसरे दिन चांदी में जोरदार गिरावट (Silver Price Crash) देखने को मिल रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में 12 हजार रुपये प्रति किलो की गिरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लगातार दूसरे दिन चांदी में जोरदार गिरावट (Silver Price Crash) देखने को मिल रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में 12 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट (Silver Price) देखने को मिली। सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,35,605 रुपये चल रहा है। इसमें 8210 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। सोने में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है। 

    Silver Price Today: कितनी है कीमत?

    एमसीएक्स में सुबह 10.08 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,35,626 रुपये चल रहा है। इसमें 8189 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी ने अब तक 2,29,187 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹150,060 ₹233,820
    जयपुर ₹1,50,400 ₹235,390
    कानपुर ₹1,50,460 ₹235,490
    लखनऊ ₹150,460 ₹235,490
    भोपाल ₹1,50,580 ₹235,680
    इंदौर ₹150,580 ₹235,680
    चंडीगढ़ ₹150,510 ₹235,410
    रायपुर ₹150,450 ₹235,320

     
    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 150,450 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 150,580 रुपये दर्ज की गई है।
     
    अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,33,820 रुपये चल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है, यहां 1 किलो चांदी 2,35,680 रुपये में मिल रही है।