सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Hike: चांदी में आई तूफानी तेजी, खुलते ही ₹13 हजार का उछाल; आपके शहर में कितना है दाम?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:49 AM (IST)

    4 फरवरी, बुधवार को चांदी में फिर तूफानी तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। सुबह 9.30 के आसपास चांदी (Silver Price) में 13 हजार रुपये प्रति किलो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    4 फरवरी, बुधवार को चांदी में फिर तूफानी तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। सुबह 9.30 के आसपास चांदी (Silver Price) में 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगर ऐसी तेजी रही तो 1 किलो चांदी का दाम 3 लाख रुपये पहुंच जाएगा। एमसीएक्स में अभी 1 किलो चांदी का दाम 2,81,995 रुपये चल रहा है। 

    Silver Price Today: कितनी है कीमत?

    सुबह 10.13 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,81,901 रुपये चल रहा है। इसमें 13,886 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,75,044 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,84,094 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर चांदी की कीमत
    पटना ₹2,82,180
    जयपुर ₹2,82,730
    कानपुर ₹2,82,840
    लखनऊ ₹2,82,840
    भोपाल ₹2,83,070
    इंदौर ₹2,83,070
    चंडीगढ़ ₹2,82,770
    रायपुर ₹2,82,660

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 कुिलो चांदी का दाम 2,82,180 रुपये चल रहा है। कानपुर और लखनऊ में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,82,840 रुपये चल रहा है।  

    आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?

    शहर सोने का भाव (24 कैरेट)
    पटना ₹159,250
    जयपुर ₹1,59,310
    कानपुर ₹1,59,370
    लखनऊ ₹159,370
    भोपाल ₹1,59,500
    इंदौर ₹159,500
    चंडीगढ़ ₹1,59,330
    रायपुर ₹1,59,270

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,250 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,59,500 रुपये चल रहा है।