Silver Rate on Dhanteras: जिस चांदी में लगी थी आग, धनतेरस के मौके पर फिर गया पानी, एक झटके में इतनी हो गई सस्ती
Silver Rate on Dhanteras: धनतेरस के मौके पर चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतें सोने से भी ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रही थीं। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 6% तक की गिरावट आई, जो पिछले छह महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है।
-1760755795884.webp)
Silver Rate on Dhanteras: जिस चांदी में लगी थी आग धनतेरस के मौके पर फिर गया पानी, एक झटके में इतनी हो गई सस्ती
नई दिल्ली। Silver Rate on Dhanteras: सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी ने लोगों का हाल बिगाड़ दिया है। पिछले कई दिनों से चांदी की रफ्तार से सोना (Gold Sivler Rate) से कहीं अधिक थी। लेकिन धनतेरस के मौके पर चांदी की भागती कीमतों पर लगाम लग गई है। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले छह महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है क्योंकि कीमती धातुओं ने अपनी हालिया तेजी से वापसी की है। दिन के अंत में चांदी में थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन यह 4.75% की गिरावट के साथ बंद होने की ओर अग्रसर थी। IBJA के अनुसार 17 अक्टूबर को चांदी 169230 रुपये प्रति किलो थी। वहीं, दिन में इसका भाव 171275 रुपये प्रति किलो था।
यह गिरावट अमेरिकी क्रेडिट गुणवत्ता और चीन-अमेरिका व्यापार तनाव को लेकर चिंताओं के कम होने के कारण आई। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने व्यापार घर्षण को लेकर चिंताओं को कम करने में मदद की, जबकि क्षेत्रीय बैंकों के सकारात्मक नतीजों ने शेयर बाजार को स्थिर किया और बॉन्ड यील्ड को बढ़ाया। बढ़ती ब्याज दरें आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डालती हैं, क्योंकि ये धातुएं ब्याज आय उत्पन्न नहीं करती हैं। शुक्रवार को चांदी में 4.24% की गिरावट दर्ज की गई। इसका उच्चतम स्तर $54.63 रहा और यह $51.86 के स्तर पर बंद हुई।
Today Silver Rate in Your City: किस शहर में कितने में है चांदी
किस शहर में कितने में है चांदी | |
शहर | 1000 ग्राम |
अगरतला | ₹1,58,050 |
आगरा | ₹1,57,340 |
अहमदाबाद | ₹1,57,510 |
आइजोल | ₹1,57,930 |
इलाहाबाद | ₹1,57,340 |
अमृतसर | ₹1,57,300 |
औरंगाबाद | ₹1,57,300 |
बैंगलोर | ₹1,57,420 |
बरेली | ₹1,57,340 |
बेलगाम | ₹1,57,420 |
भोपाल | ₹1,57,470 |
भुवनेश्वर | ₹1,57,340 |
चंडीगढ़ | ₹1,57,300 |
चेन्नई | ₹1,57,760 |
कोयंबटूर | ₹1,57,760 |
दमन | ₹1,57,550 |
देहरादून | ₹1,57,380 |
दिल्ली | ₹1,57,030 |
धनबाद | ₹1,57,340 |
दिसपुर | ₹1,57,630 |
फरीदाबाद | ₹1,57,260 |
गांधीनगर | ₹1,57,510 |
गंगटोक | ₹1,58,130 |
गाजियाबाद | ₹1,57,340 |
गुडगाँव | ₹1,57,260 |
गुवाहाटी | ₹1,57,630 |
ग्वालियर | ₹1,57,470 |
हावड़ा | ₹1,57,090 |
हुबली | ₹1,57,420 |
हैदराबाद | ₹1,57,550 |
इम्फाल | ₹1,57,970 |
इंदौर | ₹1,57,470 |
ईटानगर | ₹1,57,760 |
जबलपुर | ₹1,57,470 |
जयपुर | ₹1,57,280 |
जोधपुर | ₹1,57,280 |
कल्याण | ₹1,57,300 |
कानपुर | ₹1,57,340 |
केरल | ₹1,57,780 |
कोच्चि | ₹1,57,780 |
कोहिमा | ₹1,58,010 |
कोल्हापुर | ₹1,57,300 |
कोलकाता | ₹1,57,090 |
कोटा | ₹1,57,280 |
लक्षद्वीप | ₹1,58,840 |
लखनऊ | ₹1,57,340 |
लुधियाना | ₹1,57,300 |
मदुरै | ₹1,57,760 |
मंगलौर | ₹1,57,420 |
मणिपुर | ₹1,57,970 |
मेरठ | ₹1,57,340 |
मुंबई | ₹1,57,300 |
मैसूर | ₹1,57,420 |
नागपुर | ₹1,57,300 |
नासिक | ₹1,57,300 |
नोएडा | ₹1,57,340 |
ओडिशा | ₹1,57,340 |
पणजी | ₹1,57,340 |
पटना | ₹1,57,220 |
पुदुचेरी | ₹1,57,860 |
पुणे | ₹1,57,300 |
पंजाब | ₹1,57,300 |
रायपुर | ₹1,57,240 |
राजमुंदरी | ₹1,57,550 |
राजकोट | ₹1,57,510 |
रांची | ₹1,57,340 |
शिलांग | ₹1,57,930 |
सिल्वासा | ₹1,57,550 |
सोलापुर | ₹1,57,300 |
श्रीनगर | ₹1,57,570 |
सूरत | ₹1,57,510 |
थाइन | ₹1,57,300 |
तिरुवनंतपुरम | ₹1,57,780 |
त्रिशूर | ₹1,57,780 |
तिरुपति | ₹1,57,550 |
वडोदरा | ₹1,57,510 |
वाराणसी | ₹1,57,340 |
विजयवाड़ा | ₹1,57,550 |
विशाखापत्तनम | ₹1,57,550 |
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या सूखी जाएगी किसानों की दिवाली या फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार? देखें 21वीं किस्त का अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।