सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं सबसे ज्यादा आम उगाने वाले 20 राज्य, हर चौथा मैंगो इस स्टेट का; दुबई-कतर और कुवैत सब स्वाद पर फिदा

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:21 PM (IST)

    भारत में आम की खेती बड़े पैमाने पर होती है, जिसमें उत्तर प्रदेश 2024-25 में 26.56% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष उत्पादक राज्य है। देश से 544 करोड़ रुपये के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भारत में आमों का बड़े पैमाने पर उत्पादन (ये AI जनरेटेड फोटो है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसकी खेती देशभर में बड़े पैमाने पर की जाती है। यहाँ की जलवायु आम के लिए काफी अनुकूल है, इसलिए अलग-अलग स्वाद, रंग और खुशबू वाली कई किस्में मिलती हैं। गर्मियों के मौसम में आम बाजारों में खूब दिखाई देते हैं और लोग इसे ताजे फल के साथ-साथ जूस, अचार, पल्प और मिठाइयों में भी पसंद करते हैं। लाखों किसान आम की बागवानी से जुड़े हैं और यह उनकी आमदनी का अहम जरिया है। साथ ही प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट से भी रोजगार के मौके बनते हैं। आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा है।
    मगर क्या आप जानते हैं कि किन राज्यों में आम का सबसे अधिक उत्पादन होता है? आइए बताते हैं।

    ये राज्य है पहले नंबर पर

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर यूपी है। वित्त वर्ष 2024-25 में यूपी में 61,47,240 टन आम का उत्पादन हुआ। 2024-25 में पूरे देश में आम का जितना उत्पादन हुआ, उसमें अकेले यूपी की हिस्सेदारी 26.56 फीसदी रही। यानी पूरे देश के एक चौथाई से अधिक आम अकेले यूपी में ही उगे।

    ये रही 20 राज्यों की लिस्ट

    राज्य उत्पादन (000 टन में) हिस्सेदारी (प्रतिशत में)
    उत्तर प्रदेश 6,147.24 26.56
    आंध्र प्रदेश 4,986.43 21.55
    बिहार 1,585.54 6.85
    कर्नाटक 1,575.45 6.81
    गुजरात 1,272.64 5.5
    पश्चिम बंगाल 1,080.26 4.67
    तेलंगाना 1,052.20 4.55
    तमिलनाडु 1,016.06 4.39
    मध्य प्रदेश 951.7 4.11
    ओडिशा 930.66 4.02
    महाराष्ट्र 513.02 2.22
    छत्तीसगढ 470.98 2.04
    झारखंड 454.05 1.96
    केरल 433.74 1.87
    पंजाब 185.52 0.8
    उत्तराखंड 113.9 0.49
    हरयाणा 92.86 0.4
    असम 66.1 0.29
    राजस्थान 63.01 0.27
    त्रिपुरा 51.37 0.22

    कई देश हैं भारतीय आम के खरीदार

    भारत से बड़ी मात्रा में आम का निर्यात भी किया जाता है। 2024-25 में भारत से 544 करोड़ रुपये के आमों का निर्यात किया गया। जिन देशों ने सबसे अधिक भारतीय आम मंगाये, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत और कतर शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी के पास है आम का सबसे बड़ा बाग, प्रदूषण से निकला आइडिया; रिलायंस को बनाया दुनिया का नंबर 1 Mango एक्सपोर्टर