सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Gold ETF: 3 सालों में किस ईटीएफ ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:48 PM (IST)

    मध्य पूर्व में युद्ध और डॉलर की मजबूती के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। विशेषज्ञ इसे गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश का अच्छा अवसर मान र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Top Silver ETF:  मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। वैसे तो सोने और चांदी में युद्ध का पॉजिटिव असर होता है और इनकी कीमते इस समय सबसे ज्यादा बढ़ती है।

    लेकिन युद्ध की वजह से डॉलर महंगा हो रहा है इसलिए सोने और चांदी पर भी दबाव बना हुआ है। अगर पिछले महीने 27 फरवरी की बात करें तो उस समय एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1.60 लाख के पार था। लेकिन अब इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। यहां हम 24 कैरेट सोने की बात कर रहे हैं। 

    सोने और चांदी में लगातार आ रही गिरावट को देख निवेशक इस सोच में पड़ गए है कि क्या ये गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाने का सही समय है? 

    क्या ये सही समय है?

    कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि जब शेयर बाजार में गिरावट तो उस समय म्यूचुअल फंड खरीदना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि आपको ऐसे समय में यूनिट सस्ते दामों पर मिल जाती है। इसी तरह अभी सोने और चांदी में भी बिकवाली का माहौल है और दोनों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय आपको गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की यूनिट सस्ते दामों पर मिल सकती है। 

    बाद में सोना-चांदी महंगा होने पर इनकी भी कीमत बढ़ेगी। इस तरह आपको पहले सस्ते या कम दाम पर खरीदी गई यूनिट पर फायदा होगा।

    कन्फ्यूजन यह भी आती है कि कौन-से गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाया जाए। हमने नीचे ऐसे गोल्ड ईटीएफ की लिस्ट दी है, जिन्होंने पिछले 3 साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। हाालंकि ये जरूरी नहीं है कि ये आगे भी अच्छा रिटर्न देते रहें। 

     किस Gold ETF ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

    गोल्ड ईटीएफ रिटर्न (%) एक्सपेंस रेश्यो (%) NAV (एनएवी)
    DSP वर्ल्ड गोल्ड माइनिंग ओवरसीज इक्विटी ओमनी FOF 48.26 1.74 59.02
    एडेलवाइस गोल्ड एंड सिल्वर ईटीएफ एफओएफ 39.8 0.24 32.57
    मोतीलाल ओसवाल गोल्ड और सिल्वर पैसिव एफओएफ 35.82 0.13 29.17
    UTI गोल्ड ईटीएफ FoF 33.18 0.17 27.37
    आदित्य बिड़ला एसएल गोल्ड फंड 32.84 0.2 42.98

    ऊपर दी गई टेबल से हम समझ सकते हैं कि DSP वर्ल्ड गोल्ड माइनिंग ओवरसीज इक्विटी ओमनी FOF सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। 

    आप निवेश करें या नहीं?

    अगर आप गोल्ड डिजिटल रूप में खरीदना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि एक्सपेंस रेश्यो और अन्य चार्ज को देखने के बाद ही निवेश करें।