सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Silver ETF: किस सिल्वर ईटीएफ ने दिया एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न, आपको निवेश करना चाहिए ?

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:48 PM (IST)

    Top Silver ETF: चांदी ने बीते साल सोने से बेहतर रिटर्न दिया है, जिससे यह निवेशकों के बीच लोकप्रिय हुई है। इस लेख में बताया गया है कि कौन से सिल्वर ईटी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Top Silver ETF: बीते साल से ही चांदी अपने बेहतर रिटर्न की वजह से निवेशकों के बीच फेमस हो गई है। सोने से बेहतर रिटर्न चांदी ने दिया है। अगर आप चांदी या सोने में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इसे फिजिकल फॉर्म में लेने की जरूरत नहीं है। 

    आप सिल्वर ईटीएफ यो गोल्ड ईटीएफ के जरिए सोने या चांदी में निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे सिल्वर ईटीएफ के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 1 साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। आइए अब इनकी लिस्ट भी देख लेते हैं। 

    किस सिल्वर ईटीएफ ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

    फंड रिटर्न एक्सपेंस रेश्यो एनएवी (NAV)
    SBI सिल्वर ईटीएफ FoF 152.32% 0.31% 26.17
    कोटक सिल्वर ईटीएफ FoF 151.09% 0.24% 32.75
    UTI सिलवर ईटीएफ FoF 149.66% 0.17% 31.38
    HDFC सिलवर ईटीएफ FoF 149.56% 0.23% 40.58
    ICICI प्रू सिल्वर ईटीएफ FoF 149.41% 0.17% 37.55


    यहां हमने रिटर्न के साथ एक्सपेंस रेश्यो और एनएवी भी दिया है। यह ध्यान रखें कि यह जरूरी नहीं है कि जिस ईटीएफ ने बीत साल अच्छा रिटर्न दिया है। वह आगे भी आपको बेहतर रिटर्न देते रहेंगे। यह रिटर्न पूरी तरह से कमोडिटी मार्केट और चांदी के भाव पर निर्भर करता है। यह कम या ज्यादा हो सकता है। 

    रिटर्न के अलावा एक्सपेंस रेश्यो का भी ध्यान रखें। एक्सपेंस रेश्यो जितना कम होगा उतना ही अच्छा होगा। इसके साथ ही रिस्क फैक्टर्स का भी ध्यान रखें। इसलिए निवेश करने से पहले रिटर्न के साथ अन्य फैक्टर्स का भी ध्यान रखें।