सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price: क्रूड महंगा तो गिफ्ट निफ्टी में बड़ी गिरावट, लेकिन सोने और चांदी में नहीं दिख रहा असर; क्यों ?

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 08:51 AM (IST)

    अमेरिका-ईरान संघर्ष के 10वें दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट और कच्चे तेल में तेजी दिख रही है, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यूएस और ईरान के बीच के चल रहे युद्ध (US Iran Conflict Impact on Gold) ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। युद्ध के 10वां दिन शेयर बाजार, सोना-चांदी पर भारी पड़ते हुए दिख रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। वहीं बीते शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा किया गया था। गिफ्ट निफ्टी भी शेयर बाजार पर भारी गिरावट का संकेत दे रहा है।

    कुल मिलाकर युद्ध का असर धीरे-धीरे आपके और हमारी जेब पर पड़ने लगा है। आइए जानते हैं कि आज जो माहौल बनते दिख रहा है इसका सोने और चांदी पर कितना असर होगा?

    इंटरनेशनल मार्केट में कितना है भाव?

    भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.32 बजे इंटरनेशनल मार्केट (कॉमेक्स) पर सोने का भाव (Gold Price Today) 5099.10 रुपये प्रति औंस चल रहा है। इसमें 59.60 प्रति औंस की गिरावट है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो इंटरनेशनल मार्केट में 10 ग्राम सोने की कीमत 166,708.06 रुपये चल रही है। 

    अगर चांदी की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में 1 किलो चांदी का दाम (Silver Price Today) 82.66 प्रति औंस चल रही है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो इसकी कीमत 2,69,229 रुपये प्रति किलो है। 

    क्यों नहीं हो रहा असर?

    • केडिया एडवाइजरी की मानें तो भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर ने बुलियन पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे सुरक्षित निवेश की ओर रुझान सीमित हो गया है। क्योंकि डॉलर महंगा हुआ तो अब सोना और चांदी खरीदने के लिए ज्यादा वैल्यू देनी होगी। इससे खरीदारी कम हो गई है। 
    • ये अफवाह फैलाई जा रही थी कि तरलता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक सोना बेच रहे हैं। इससे सोना और चांदी पर निवेशकों का विश्वास कम हुआ है।
    • शेयर बाजार में हुए नुकसान ने निवेशकों को तरलता बनाए रखने के लिए लाभदायक सोने और चांदी के निवेश को बेचने के लिए मजबूर कर दिया।
    • 2008 या 2020 के विपरीत, बुलियन में पहले ही तेजी से उछाल आ चुका था, जिससे नए निवेश की आवाजाही सीमित हो गई।
    • निवेशकों के बीच 'इंतजार करो और देखो' का कॉन्स्पेट बनते दिख रहा है।