सर्च करे
Home

Trending

    Gold Buying: क्या आपका सुनार नकली गहना दे रहा है, कैसे लगाएं पता?

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:43 AM (IST)

    सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जांचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि मिलावट बढ़ रही है। आप बीआईएस ऐप डाउनलोड करके और HUID नंबर दर्ज करके आसानी से असली और नक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज भी हमारे देश में कई लोग सोना निवेश के उद्देश्य से नहीं बल्कि परंपरागत उद्देश्य से खरीदते हैं। सोने की कीमत में लगातार तेजी जारी है। सोना जितना महंगा हो रहा है उसमें मिलावट भी उतनी ही बढ़ती जा रही है। सुनार 22 कैरेट सोना बोलकर 18 कैरेट का सोना बेच रहे हैं। 

    इसलिए सोना खरीदने से पहले सोने की जांच जरूर करें। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिसके जरिए आप बड़ी आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि सोना असली है या नकली। ये बहुत आसान तरीका है और आप इसे ज्वैलर शॉप में बैठकर ट्राई कर सकते हैं। 

    BIS gold check

    कैसे पहचाने सोना असली है या नकली?

    • इसके लिए आपको बीआईएस ऐप डाउनलोड करना होगा। ये ऐप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
    • अब आप इस ऐप पर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के जरिए रजिस्टर या लॉगिन कर सकते हैं। 
    • लॉगिन करने के बाद आपको Verify HUID ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
    • अब आपको यहां गहने पर लिखे HUID नंबर को दर्ज करना होगा। 
    • नंबर दर्ज करते ही आपको गहने के बारे में डिटेल जैसे-

    सोने की शुद्धता

    ज्वेलरी रजिस्ट्रार नंबर

    हॉलमार्क सेंटर नाम और पता

    डेट ऑफ हॉलमार्किंग

    टाइप ऑफ आर्टिकल (रिंग, चेन इत्यादि)

    ज्वैलरी पर लगने वाला बीआईएस लोगो ढूंढ़े। बीआईएस मार्क उन गोल्ड ज्वैलरी पर लगाया जाता है जो सर्टिफाइड और असली है। बीआइएस एकमात्र ऐसी संस्था है, जो हॉलमार्क जारी करता है। इसके अलावा आप कैरेट भी देखें। जिस कैरेट का आपने गोल्ड लिया है, वे ज्वैलरी पर लिखा गया है या नहीं।

    जिस कैरेट का गोल्ड ले रहे हैं, वे ज्वैलरी और बिल दोनों में ही लिखा होना चाहिए। कैरेट के जरिए आप ये पता लगा सकते हैं कि गोल्ड में कितना सोना और कितने अन्य धातुओं का मिश्रण है। 

    इसके अलावा ये जांच लें कि जौहरी बेचते समय मेकिंग चार्ज काटेगा या नहीं। कई जौहरी सोना बेचते वक्त मेकिंग चार्ज काट देते हैं।




     

     

     

    बीआईएस ऐप के माध्यम से सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग विवरण की जांच करने की प्रक्रिया को समझाने वाला एक इन्फोग्राफिक।