Gold Rate On Dhanteras: 1 लाख के ऊपर 24 और 22 कैरेट क्यों खरीदें, जब 50 हजार से कम में मिल रहा 9 कैरेट गोल्ड; देखें रेट
Gold Rate On Dhanteras: आज धनतेरस के अवसर पर, भारत में सोने और चांदी की खरीदारी हो रही है। इस बार सोना महंगा होने के कारण, 9 कैरेट गोल्ड एक विकल्प है। 9 कैरेट गोल्ड का कोई निश्चित रेट नहीं है, पर प्योरिटी के आधार पर इसका अनुमानित मूल्य निकाला जाता है। आज 999 प्योरिटी वाले 9 कैरेट गोल्ड का रेट 48594 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-1760769545116.webp)
Gold Rate Today: 1 लाख के ऊपर 24 और 22 कैरेट क्यों खरीदें, जब 50 हजार से कम में मिल रहा 9 कैरेट गोल्ड; देखें रेट
नई दिल्ली। Gold Rate On Dhanteras: आज पूरा भारत धनतेरस का त्योहार मना रहा है। इस खास मौके पर भारत के लगभग हर एक घर में सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार सोना और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं, इस वजह से बहुत से गोल्ड खरीदने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि आप 22 कैरेट या फिर 18 कैरेट गोल खरीदें। आप चाहें तो 9 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 9 कैरेट गोल्ड का रेट क्या होगा?
वैसे 9 कैरेट गोल्ड को लेकर रेट कोई फीस नहीं होता। इसे 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट के आधार पर निकाला जाता है। हमने 9 कैरेट गोल्ड रेट को लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया से संपर्क साधा। अजय केडिया की टीम ने हमें अलग अलग प्योरिटी के आधार पर 9 कैरेट गोल्ड का रेट बताया। हालांकि इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। यह एक अनुमानित रेट है।
9 Carat Gold Rate Today: कितना है 9 कैरेट गोल्ड का रेट?
लोग धनतेरस के शुभ दिन पर सोना खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं, क्योंकि यह त्योहार धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का सम्मान करता है। धनतेरस को सोना खरीदने का शुभ समय माना जाता है, जो घर और व्यवसायों के लिए सौभाग्य का प्रतीक है।
आज यानी शनिवार 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस के दिन 999 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 48594 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- 995 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 48400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- 916 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 44512 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- 750 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 36445 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- 585 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 28428 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 3,350 रुपये की तेजी के साथ 1,32,953 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 3,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।