भूकंप का भी होता है बीमा, घर तबाह होने पर मिलता है करोड़ों रुपये का क्लेम; एक्सपर्ट ने सब बता दिया
House Insurance अगर आप भूकंप वाले इलाके में रहते हैं तो अपने घर का इंश्योरेंस जरूर कराएं। बीमा होने पर आपको भूकंप से हुए नुकसान का क्लेम मिल सकता है। उत्तर भारत के इलाकों में आए दिन भूकंप आते रहते हैं। भूकंप से कई बार घर तक तबाह हो जाता है। इसलिए होम इंश्योरेंस जरूरी है।
नई दिल्ली। आज के समय में भूकंप आना आम बात हो गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आए दिन भूकंप के झटके लगते रहते हैं। कभी-कभी झटके इतने तेज होते हैं कि घर भी गिर जाता है। लाखों और और करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाता है। अगर आप भी भूकंप क्षेत्रीय इलाके में रहते हैं तो आपके लिए इंश्योरेंस बहुत ही जरूरी हो जाती है। अब तो हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंटल कवर के साथ-साथ अर्थक्वेक होम इंश्योरेंस (Home Insurance) भी होने लगा है। इस संबंध में जागरण बिजनेस ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के चीफ टेक्निकल ऑफीसर अमरनाथ सक्सेना से बात की। उन्होंने हमें इस बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया।
भूकंप नुकसान भी होता है बीमा पॉलिसी का हिस्सा
अमरनाथ सक्सेना ने बताया कि अधिकांश जनरल बीमा पॉलिसी में भूकंप से होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है। हमें ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें भूकंप सुरक्षा शामिल हो, या इसे अतिरिक्त कवर के रूप में जोड़ा जाए। बीमा लेते समय यह सुनिश्चित करें कि पॉलिसी में घर की संरचना और सामान (जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स) दोनों शामिल हों। भूकंप वाले क्षेत्रों में रहने वाले मकान मालिकों को अपनी पूरी प्रॉपर्टी का बीमा करवाना चाहिए। वहीं, किरायेदार केवल सामान के लिए कवर ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगर आपके पास कोई प्रॉपर्टी या फिर आप कोई बिजनेस चलाते हैं तो 'फायर और स्पेशल पेरिल्स' बीमा लेना चाहिए, जिसमें भूकंप और बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं का कवर होता है। प्रीमियम और क्लेम क्षेत्र के भूकंपीय जोखिम और निर्माण की गुणवत्ता पर डिपेंड करता है।
भूकंप से हुए चोटिल तो क्या भी मिलेगा क्लेम
अमरनाथ सक्सेना ने बताया कि भूकंप से चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती, सर्जरी या ट्रॉमा केयर की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुने जिसमें आपातकालीन अस्पताल, एम्बुलेंस और कैशलेस इलाज शामिल हो। इसके साथ पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी लें, जो दुर्घटना में अक्षमता या मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देता है।
Home Insurance में क्या कवर नहीं होता?
अमरनाथ सक्सेना ने बताया कि होम इंश्योरेंस में खराब रखरखाव, या बिना अनुमति के किए गए बदलाव से हुए नुकसान कवर नहीं होते। इसमें जमीन का धंसना या टूटना भी शामिल नहीं हो सकता। अगर घर का व्यावसायिक उपयोग बिना बताए हो, तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है। वहीं, हेल्थ इंश्योरेंस में गैरकानूनी गतिविधियों से चोट लगने या फिर बिना अस्पताल में भर्ती के इलाज को कवर नहीं किया जाता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।