Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Life Insurance vs Term Insurance: पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो पहले समझ लें दोनों में अंतर, जानें क्या है सही?

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 08:23 PM (IST)

    लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस (Life Insurance vs Term Insurance) के बीच फर्क समझना बहुत ज़रूरी है। दोनों ही बीमा पॉलिसी (Insurance policy) हैं लेकिन इनके फायदे और काम करने का तरीका अलग है। अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में अंतर क्या है और ज्यादा सही क्या है? चलिए समझते हैं।

    Hero Image
    लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस के बीच फर्क समझना बहुत ज़रूरी है।

    नई दिल्ली| Life insurance vs Term Insurance: आजकल हर कोई अपनी फैमिली का फाइनेंशियल फ्यूचर सुरक्षित करने की सोचता है। ऐसे में लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस के बीच फर्क समझना बहुत ज़रूरी है। दोनों ही बीमा पॉलिसी (Insurance policy) हैं, लेकिन इनके फायदे और काम करने का तरीका अलग है। अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में अंतर क्या है और ज्यादा सही क्या है? चलिए समझते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    What is life insurance : लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

    लाइफ इंश्योरेंस ऐसी पॉलिसी है जिसमें आपको बीमा कवरेज के साथ सेविंग्स और निवेश का फायदा भी मिलता है। यानी अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पैसे मिलते हैं, और अगर पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तो होल्डर को पैसा वापस मिलता है। इसे कई लोग एक तरह का लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट और सिक्योरिटी प्लान मानते हैं।

    यह भी पढ़ें- LIC का खास ऑफर: लैप्स पॉलिसी बिना किसी चार्ज के फिर से होगी चालू, पर कैसे, जानें कब तक है मौका?

    What is term insurance : टर्म इंश्योरेंस क्या है?

    टर्म इंश्योरेंस सबसे सिंपल और सस्ता बीमा है। इसमें केवल बीमा कवरेज (Sum coverage) मिलता है। यानी अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को तय राशि मिलती है, लेकिन अगर पॉलिसी की अवधि पूरी हो गई और होल्डर जिंदा है तो कोई रिटर्न नहीं मिलता। इसे आप सिर्फ प्योर प्रोटेक्शन प्लान कह सकते हैं।

    दोनों में क्या फायदेमंद? ऐसे समझें

    लाइफ इंश्योरेंस (एंडोमेंट)- आप 50 लाख रुपए का सम एश्योर्ड लेते हैं। अगर मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को 50 लाख और बोनस मिलेगा। अगर आप पॉलिसी अवधि (जैसे 15 साल) तक जीवित रहते हैं, तो 50 लाख प्लस बोनस मैच्योरिटी लाभ के रूप में मिल सकता है। हालांकि, इसमें प्रीमियम ज्यादा भरना पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें- GST की दरों में कटौती के बाद Life और हेल्थ इंश्योरेंस हो जाएंगे सस्ते? जानिए काम की बात

    टर्म इंश्योरेंस-  अगर आप 30 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपए का टर्म इंश्योरेंस 20 साल के लिए लेते हैं। अगर 20 साल के भीतर आपकी मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। अगर आप जीवित रहते हैं, तो कोई रिटर्न नहीं मिलता। हालांकि, इसमें लाइफ इंश्योरेंस के मुकाबले प्रीमियम काफी कम भरना पड़ता है।

    किसके लिए कौन बेहतर?

    जिनकी प्राथमिकता सिर्फ परिवार की सुरक्षा है, उनके लिए टर्म इंश्योरेंस सबसे सही है- कम प्रीमियम, ज्यादा कवरेज। वहीं, जो लोग सेविंग्स, निवेश और बीमा का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए लाइफ इंश्योरेंस अच्छा विकल्प हो सकता है।

    "पर्सनल फाइनेंस से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"