Business Idea: ना दुकान की जरूरत ना महंगे इंटीरियर का खर्च, बिना शॉप घर के कमरे से शुरू करें ये 3 कमाल के बिजनेस
यह लेख कम निवेश में घर से शुरू किए जा सकने वाले तीन बेहतरीन बिज़नेस आइडियाज़ बताता है। जिनके लिए दुकान की आवश्यकता नहीं। ...और पढ़ें

बिना दुकान के चलने वाले कमाल के बिजनेस
HighLights
कम निवेश में घर से शुरू करें अपना सफल बिज़नेस।
मसाले, अचार, नर्सरी और कूरियर पार्टनरशिप हैं अच्छे विकल्प।
दुकान या महंगे इंटीरियर की आवश्यकता नहीं, घर से करें कमाई।
नई दिल्ली| आज के समय में हर किसी को कम इन्वेस्टमेंट में अच्छा रिटर्न देने वाले बिजनेस की तलाश होती है। कुछ लोगों के पास थोड़ बहुत पैसे होते हैं तो उससे शुरुआती माल खरीदना चाहते हैं, लेकिन दुकान और इंटीरियर में आने वाला खर्च के कारण शुरुआती कच्चे माल की खरीदी के लिए पैसों की कमी पैदा कर सकता है। आपको ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना दुकान के शुरू किए जा सकते हैं।
होम पैक्ड स्पाइसेस और अचार का बिजनेस
घर में बने मसाले और अचार का बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर आप स्वाद और शुद्धता का ध्यान रखते हैं तो आप ग्राहकों को अच्छी तरह से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दुकान की जरूरत नहीं होती, घर से भी शुरू कर सकते हैं। पैक्ड स्पाइसेस और अचार बनाने के लिए आपको जरूरी कच्चा माल खरीदना होगा। जिसकी शुरुआत आप ₹20-50 हजार में कर सकते हैं।
इसके लिए आपको मसाले, अचार बनाने के लिए फल, तेल और पैकेजिंग जार या कंटेनर खरीदना होगा। ₹50 हजार की पूंजी से आप मीडियम साइज का होम बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। वहीं कमाई की बात करें तो ₹20-30 हजार का नेट प्रॉफिट हो सकता है। धीरे-धीरे नेटवर्क बड़ा होने के बाद निवेश बढ़ाएं।
वर्टिकल गार्डनिंग या मिनी नर्सरी
शहरों में रहने वाले लोग घर, बालकनी और ऑफिस को सजाने के लिए आर्टिफिशियल चीजों की बजाय असली पौधों का इस्तेमाल करते हैं। आप घर की खुली जगह या छत पर पौधों की नर्सरी बनाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप अपनी नर्सरी में अनोखे फूल, औषधीय पौधे, धार्मिक मान्यताओं पर सजावटी पौधे, छोटे-बड़े साइज के गमले, ऑर्गेनिक खाद, ग्रीन शेड, गार्डनिंग टूल्स और ऑर्टिफिशियल ग्रास जैसी चीजें बेच सकते हैं। इसके लिए शुरुआती खर्च ₹2 लाख तक आ सकता हैं।
खबरें और भी
वहीं कमाई की बात करें तो पौधों का कोई MRP नहीं होता, आप ₹30 से लेकर ₹300 तक में पौधों की बिक्री कर सकते हैं। कुछ पौधे हजारों में भी बिकते हैं। हालांकि ये मांग और जगह पर निर्भर है।
कूरियर और लॉजिस्टिक्स पार्टनरशिप
आज के समय में ऑनलाइन खरीदी और सामान की डिलिवरी का चलन तेजी से बढ़ा है। शॉपिंग करने से लेकर छोटे-बड़े सामानों को मंगाने और भेजने के लिए लॉजिस्टिक्स सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है। अगर दुकान नहीं है तो आप घर के किसी कमरे को कूरियर हब में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी कंपनी का लॉजिस्टिक पार्टनर बनना होगा, इसके लिए फ्रेंचाइजी लीजिए इसके बाद चाहें तो बुकिंग सेंटर या फुल-फ्लेज्ड डिलीवरी सेंटर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Food Processing या खुद का रेस्टोरेंट खोलने के लिए कौन-कौन से रजिस्ट्रेशन जरूरी? लाइसेंस लेने का प्रोसेस
जरूरी सामानों में कंप्यूटर, प्रिंटर, बारकोड स्कैनर, और वजन करने वाली मशीन (Weighing Scale) की आवश्यकता होगी। वहीं कंपनी को रजिस्टर करना होगा, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस लेना होगा। अनुमानित खर्च ₹2 लाख से लेकर ₹5 लाख है, जो आपके दुकान की साइज पर निर्भर करता है।