Business Idea: सिर्फ ₹10 हजार से शुरु कर सकते हैं गर्मी में ये 4 बिजनेस, कम बजट, कम स्पेस के साथ मनचाहे दाम में करें बिक्री
भीषण गर्मी के बीच, ₹10,000 के कम Investment में शुरू किए जा सकने वाले 4 मौसमी Business Idea के बारे में जानकारी है। ये व्यवसाय कम जगह में शुरू होकर अच ...और पढ़ें
-1777361984307_m.webp)
गर्मी वाले बिजनेस प्लान
इन दिनों का गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण गर्मी में भी अच्छी कमाई का मौका है। अगर आप खुद का बिजनेस प्लान कर रहे हैं तो गर्मी के दिनों में कम इन्वेस्टमेंट वाले 4 बिजनेस आइडिया (Business Idea) जान लेते हैं।
कम इन्वेस्टमेंट वाले बिजनेस
गर्मी के दिनों में मौसमी बिजनेस शुरू करने के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप भी कुछ नया करना चाहते हैं तो कम जहह और कम बजट में भी शुरू कर सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
सत्तू की दुकान
सत्तू उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बहुत लोकप्रिय है। यूपी-बिहार की ये डिश दिल्ली और मुंबई जैसी मेट्रो सिटी में भी लोगों को खूब पसंद आती है। टेस्टी होने के साथ ही ये काफी हेल्दी भी है। चने और जौ के बारीक आटे से बना सत्तू का बिजनेस स्कूल, कॉलेज, जिम, बस स्टैंड, यात्री प्रतिक्षालय जैसी जगहों पर शुरू किया जा सकका है।
नारियल पानी का बिजनेस
गर्मी के दिनों में लोग खुद को हाइड्रेट रखते हैं। ऐसे में लोगों को पानी और पानीदार चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है। गर्मी के दिनों में नारियल पानी की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है और ये बिजनेस के लिहाज से अच्छा प्लान है। बस-स्टैंड, रेलवे स्टेशन या अपने लोकल मार्केट में भी नारियल की दुकान लगा सकते हैं।
खबरें और भी
लस्सी या छाछ की दुकान
गांव, शहर, गली-मोहल्ला हर कहीं गर्मी के दिनों में लस्सी और छाछ हर किसी की फेवरेट डिश हो जाती है। आप कहीं भी छाछ और लस्सी की दुकान खोल लें, इन दिनों बंपर डिमांड होने वाली है। छाछ और लस्सी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आपको कहीं भी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। कम बजट में बिजनेस शुरू करने के लिए बेस्ट प्लान है।
फ्रूट पॉप्सिकल्स शॉप
फ्रूट पॉप्सिकल्स एक ट्रेडिंग बिजनेस है। आप फ्रेश फ्रूट पॉप्सिकल्स बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आजकल लोग कोकोनोट वॉटर, तरबूज या पुदीने के साथ फ्रूट पॉप्सिकल्स, मैंगो के साथ कोई अलग एक्सपेरिमेंट करके बेच रहे हैं। कम लागत में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है और गर्मियों के मौसम में भीड़ वाली जगह सेल करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
कम बजट के साथ और भी फायदे
ऊपर बताए गए सभी बिजनेस प्लान कम बजट के साथ शुरू हो सकते हैं। कम से कम 10 हजार रुपये की पूंजी के साथ शुरू होने वाले ये बिजनेस अच्छा-खासा मार्जिन देते हैं। इन तमात चीजों की कोई MRP नहीं होती है, आप अपने प्रोडक्ट्स की कीमत आप खुद तय कर सकते हैं। इसके अलावा इन बिजनेस के लिए आपको बहुत अधिक ताम-झाम की भी जरूरत नहीं है, आसानी से किसी भी ठेले या छोटी सी जगह से शुरुआत कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।