नौकरी छोड़ कर गांव जाने का है प्लान? 4 कमाल के बिजनेस आइडिया जानिए, गांव में भी छापेंगे खूब पैसे
शहर की भागदौड़ छोड़ गांव में व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए यह लेख 4 बेहतरीन विकल्प बताए गए हैं। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अच्छी कमाई का ...और पढ़ें
-1779629230541_m.webp)
गांव में बिजनेस करने के लिए 4 आइडिया (AI Image)
HighLights
पोल्ट्री फार्मिंग से करें अच्छी कमाई, कम निवेश।
बागवानी फसलों की खेती, सरकारी सब्सिडी का लाभ।
मशरूम और डेयरी फार्मिंग, ग्रामीण आय के स्रोत।
नई दिल्ली| मेट्रो सिटी की भागदौड़ से परेशान लोग अब गांव की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन सोचते हैं कि आखिर गांव में जाकर करेंगे क्या? आपको बता दें कि आज भी देश की अर्थव्यवस्था में रूरल इकॉनमी बड़ा योगदान देती है। गांव में भी कमाई के बहुत सारे तरीके हैं आइए समझते हैं।
पोल्ट्री फार्मिंग
पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। गांव में मुर्गी पालन करने वाले लोग अपने नजदीकी बाजारों में चिकन और अंडे बेचकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। गांव के देसी अंडे और चिकन की बाजार मांग खूब बनी रहती है और उनकी कीमत भी अच्छी होती है। आप 3 लाख के इन्वेस्टमेंट से एक मीडियम साइज का पोल्ट्री फार्म शुरू कर सकते हैं।
बागवानी फसलों की खेती
अगर आपके पास खुद के खेत हैं तो बागवानी फसलों की खेती करना अच्छा विकल्प हो सकता है। आप खेत में पॉलीहाउस या नेट हाउस बनाकर स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, ब्रोकली, खीरा, टमाटर और गुलाब, गेंदा, जरबेरा जैसे कमाई वाले फूलों की खेती कर सकते हैं। सरकार की ओर से पॉलीहाउस और नेट हाउस पर सब्सिडी भी दी जाती है। सालभर कोई ना कोई फसल उगाई जा सकती है।
मशरूम फार्मिंग
मशरूम कवक प्रजाति के सब्जियों की एक खास किस्म है। मशरूम कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देता है। मशरूम उगाने के लिए आपको एक खास जगह बनानी होती है, इसके बाद भूसे के ढेर और बारदाने में भी इसे उगा सकते हैं। थोड़ी सी जानकारी जुटाने के बाद और अपने स्थानीय बाजार में नेटवर्क बनाने के बाद 1 लाख के इन्वेस्टमेंट के साथ मशरूम फार्मिंग करते हैं तो अच्छा रिटर्न मिलेगा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: कैसे बना था रुपये का '₹' वाला डिजाइन? 3,331 डिजाइन के बीच चुने गए दो लाइन वाले चिन्ह और डिजाइनर का दिलचस्प किस्सा
दूध की डेयरी
गांव में बिजनेस करने के लिए डेयरी फार्मिंग सबसे अच्छा कारोबार है। दूध और दूध से बने उत्पादों की बाजार मांग हर रोज बनी रहती है, जिसके चलते इसका बिजनेस अच्छा है। हालांकि डेयरी फार्मिंग में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा हो गई है। एक ही जगह पर कई लोग डेयरी चलाते हैं ऐसे में शुद्धता और मजबूत नेटवर्क ही आपकी अच्छी कमाई का जरिया हो सकता है। 3 लाख के इन्वेस्टमेंट से छोटी डेयरी शुरू करे और धीरे-धीरे इसे बड़ा बनाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।