Food Processing या कृषि उत्पाद का एक्सपोर्ट कर करना चाहते हैं डॉलर में कमाई? APEDA करेगा मदद, जानिए जरूरी रजिस्ट्रेशंस
भारत से कृषि और प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें APEDA महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संस्था निर्यातकों को पंजीकरण, गुण ...और पढ़ें

Food एक्सपोर्ट के लिए APEDA की भूमिका जानिए
HighLights
APEDA कृषि और खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने वाली संस्था।
निर्यात के लिए RCMC, IEC, FSSAI जैसे पंजीकरण आवश्यक।
APEDA गुणवत्ता मानक तय कर बाजार पहुंच में मदद करता है।
नई दिल्ली| देश का आयात तेजी से बढ़ रहा है। एग्री प्रोसेस्ड और प्रोसेस्ड फूड की विदेशों में ऊंची मांग बनी हुई है। इससे न सिर्फ भारतीय उत्पादों को बढ़ावा मिलता है साथ ही घरेलू उद्योंगों और प्रोसेस्ड यूनिट चलाने वालों को अच्छे दाम भी मिलते हैं। अगर आप भी अपने कृषि या खाद्य पदार्थों का निर्यात करना चाहते हैं तो APEDA के बारे में जानना जरूरी है।
APEDA क्या करता है?
अगर कोई कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, डेयरी, मीट, फल-सब्जियां, अनाज, शहद, बिस्किट, पेय पदार्थ जैसी चीजों का विदेशों में निर्यात करना चाहता है, तो APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। APEDA कृषि और फूड आयटम्स के निर्यात को बढ़ावा देने, गुणवत्ता मानक तय करने, निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन करने और विदेशी बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करता है। आइए उसके मुख्य कामों के बारे में आसानी से जान लेते हैं।
- कृषि और फूड प्रोसेसिंग उत्पादों के निर्यातकों के लिए RCMC (Registration Cum Membership Certificate) जारी करना।
- निर्यात गुणवत्ता मानक और पैकेजिंग मानक तय करना।
- अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों का प्रमोशन।
- निर्यातकों को प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और बाजार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना।
- ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए NPOP प्रमाणन व्यवस्था का संचालन।
एक्सपोर्ट शुरू करने के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन
अगर जरूरी रजिस्ट्रेशंस की बात करें तो इसके लिए आपके पास PAN कार्ड और Current Account होना जरूरी है। IEC (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड) होना चाहिए जो DGFT से प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा APEDA RCMC Registration, FSSAI लायसेंस, GST रजिस्ट्रेशन और जिस पोर्ट से माल भेजना है वहां बैंक का AD Code पंजीकरण जरूरी है।
APEDA रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि आप APEDA तक अपनी पहुंच कैसे बना सकते हैं। आपको बता दें कि हर जगह APEDA के ब्रांच या संबंधित ऑफिस हैं आप अपने नजदीकी ऑफिस में अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। अब जान लेते हैं कि कोई व्यक्ति एक्सपोर्ट करना चाहता है तो वह APEDA में रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकता है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: मुर्गी पालन से सिर्फ 32 दिन में शुरू हो जाएगी धड़ाधड़ कमाई, एक्सपर्ट ने समझाया ब्रायलर फार्मिंग का फॉर्मूला
- सबसे पहले DGFT से IEC प्राप्त करें।
- DGFT के e-RCMC पोर्टल पर आवेदन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- वेरिफाई होने के बाद RCMC जारी किया जाता है। APEDA ने RCMC प्रक्रिया को DGFT पोर्टल से जोड़ा हुआ है।