सोलर ड्रायर पर 1.40 लाख की सब्सिडी दे रही ये सरकार, किसानों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा तगड़ा फायदा
बिहार सरकार फल-सब्जी उगाने वाले किसानों को सोलर ड्रायर पर 1.40 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। यह उपकरण सौर ऊर्जा से फसलों को सुखाकर उनकी शेल्फ लाइ ...और पढ़ें

सोलर ड्रायल लगवाने पर बिहार सरकार दे रही 1.40 लाख की सब्सिडी
नई दिल्ली| पिछले कुछ सालों से हमारे देश के ज्यादातर किसान ट्रेडिशनल फार्मिंग छोड़ नकदी फसलों की खेती से जुड़े हैं। देश में फल-सब्जी उगाने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है, साथ ही उसे प्रोसेस करके लोग छोटा-मोटा बिजनेस भी स्टार्ट कर रहे हैं। हालांकि फल-सब्जी की खेती करने वालों की पूरी कमाई मौसम पर निर्भर होती है। असमय बारिश या अधिक नमी से फसल खराब हो जाती है। अब बिहार सरकार ने फल-सब्जियों की फसल सुरक्षा के लिए सोलर ड्रायर पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। इससे किसान अपनी फसल को अच्छी तरह से सूखाकर स्टोर कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
सोलर ड्रायर एक आधुनिक उपकरण है जो सौर ऊर्जा से चलता है। ये यंत्र सूरज की रोशनी का उपयोग करके फसलों को आसानी से सूखा कर देता है जिससे उनकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। बिहार सरकार किसानों को सोलर ड्रायर लगवाने पर 1 लाख 40 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। इससे फल सब्जी उगाने वाले किसानों को स्टोरेज में फायदा मिलेगा और वो अधिक नमी से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
कैसे ले सकते हैं लाभ?
- ऑनलाइन Apply के लिए सबसे पहले horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.
- यहां जाने के बाद सोलर ड्रायर योजना पर क्लिक करना होगा.
- अब सोलर ड्रायर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा.
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा.
- यहां मांगी जा रही जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.
- सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
ये योजना केवल बिहार के किसानों के लिए है, अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.
सोलर ड्रायर से होने वाले फायदे
बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय (Horticulture Directorate) ने बताया कि सोलर ड्रायर से फसल सुखाने के बाद धूल, अधिक नमी और फफूंद से सुरक्षा हो सकेगी, जिसके बाद उसकी सेल्फ लाइफ बढ़ेगी और बाजार में अच्छा दाम मिलेगा। अगर किसान फूड प्रोसेस यूनिट लगाकर फूड आयटम्स तैयार करते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा।
इन फसलों की होगी सुरक्षा
ये ड्रायर मशीन प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, हल्दी, अदरक, अंजीर, आम, केला और पपीता जैसे अधिक लाभ वाले फल और सब्जियों की अधिक नमी को सूखा करने में मदद करती है. इन फसलों को प्रोसेस करके ढेरों फूड और कॉस्मेटिक ऑयटम्स बनाए जाते हैं, अगर आप भी इस उपकरण को लगाना चाहते हैं तो अप्लाई कर सकते हैं, बिहार सरकार की ओर से 01 लाख 40 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।