सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank of Baroda से बिना गारंटी MSME लोन कैसे लें? घर बैठे 30 मिनट में पाएं ₹2 करोड़ तक का फंड; पूरा प्रोसेस

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:26 PM (IST)

    Bank of Baroda MSME Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब डिजि उद्यम स्कीम छोटे व्यवसायों के लिए ₹2 करोड़ तक का डिजिटल, बिना गारंटी लोन प्रदान करती है। यह कैश फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Bank of Baroda से बिना गारंटी MSME लोन कैसे लें? घर बैठे पाएं ₹2 करोड़ तक का फंड; स्टेप पाई स्टेप पूरा प्रोसेस

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली| अगर आप छोटा कारोबार चलाते हैं और बिजनेस बढ़ाने के लिए पूंजी की जरूरत है, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब डिजि उद्यम स्कीम (BOB Digi Udyam Scheme) आपके काम की हो सकती है। यह एक पूरी तरह डिजिटल, कैश फ्लो आधारित और बिना गारंटी (Collateral-free) लोन सुविधा है, जो खासतौर पर माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज (MSME) के लिए बनाई गई है।

    इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल डेटा के आधार पर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का आंकलन होता है और मिनटों में प्रोविजनल लोन मंजूरी मिल सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर इससे लोन के लिए कैसे अप्लाई करें? स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस समझते हैं।

    BOB Digi Udyam क्या है?

    यह बैंक ऑफ बड़ौदा का डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म है, जहां से छोटे व्यवसायों को वर्किंग कैपिटल के लिए फंड मिलता है।

    मुख्य फीचर्स
    लोन की लिमिट: ₹10 लाख से ₹2 करोड़ तक

    लोन प्रकार:

    • कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट, टर्म लोन, लेटर ऑफ क्रेडिट (LC), बैंक गारंटी (BG)
    • बिना गारंटी लोन, लेकिन सभी लोन CGTMSE कवर के तहत
    • बैंक के ग्राहक और नए ग्राहक दोनों आवेदन कर सकते हैं
    • मौजूदा लोन को यहां ट्रांसफर (Takeover) भी किया जा सकता है
    • डिजिटल प्रोसेस बैंक के TEJAS प्लेटफॉर्म पर चलता है
    • 30 मिनट के अंदर डिजिटल प्रोविजनल सैंक्शन

    कौन कर सकता है आवेदन?

    • इंडिविजुअल बिज़नेसमैन
    • प्रोपराइटरशिप फर्म
    • पार्टनरशिप फर्म
    • LLP
    • प्राइवेट/पब्लिक लिमिटेड कंपनी

    (शर्त: बिजनेस MSME कैटेगरी में रजिस्टर्ड हो)

    यह भी पढ़ें- SBI Business Loan: ट्रक या बस खरीदनी है? सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा ₹5 करोड़ तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

    लोन के लिए कैसे अप्लाई करें? पूरा प्रोसेस

    स्टेप 1: Bank of Baroda की वेबसाइट पर जाएं → Business → MSME → Loan & Advances → bob Digi Udyam → Apply Online

    या फिर JanSamarth पोर्टल से भी आवेदन कर सकते हैं।

    स्टेप 2: मोबाइल नंबर, PAN, Udyam रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी फिल करें।

    स्टेप 3: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जैसे-

    • पिछले 12 महीनों का GSTR-3B
    • बैंक स्टेटमेंट (12 महीने)
    • ITR (3/4/5/6)
    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

    स्टेप 4: डिजिटल स्कोरिंगः सिस्टम आपके बिज़नेस कैश फ्लो के आधार पर ऑटोमेटेड रिस्क स्कोर बनाता है।

    स्टेप 5: 30 मिनट में प्रोविजनल मंजूरी, प्रोविजनल सैंक्शन के बाद बैंक ब्रांच KYC और निरीक्षण जैसी औपचारिकताएं पूरी करती है।

    स्टेप 6: फाइनल सैंक्शन और डिस्बर्समेंट, सभी जांच पूरी होने के बाद लोन राशि जारी कर दी जाती है।

    ब्याज दर और अवधि

    • वर्किंग कैपिटल अवधि: 12 महीने
    • ब्याज दर MSME कैटेगरी और लोन अमाउंट पर निर्भर
    • CGTMSE कवर के अनुसार रेट तय

    ध्यान रखने वाली बातें

    • कोई सरकारी सब्सिडी नहीं
    • मार्जिन मनी लोन प्रकार के अनुसार लग सकती है
    • प्रोसेस डिजिटल है, लेकिन अंतिम मंजूरी से पहले ब्रांच वेरिफिकेशन होगा

    BOB Digi Udyam छोटे कारोबारियों के लिए तेज, आसान और बिना गारंटी लोन पाने का डिजिटल रास्ता है। अगर आपका बिज़नेस कैश फ्लो अच्छा है और कागज पूरे हैं, तो 30 मिनट में लोन मंजूरी मिलना संभव है।

    SOURCE: Bank of Baroda