सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Business Loan: बिना गारंटी उठाएं ₹5 करोड़ का लोन, सरकार खुद बनेगी आपकी गारंटर; कैसे करें अप्लाई? पूरा प्रोसेस

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:58 PM (IST)

    CGTMSE योजना के तहत अब बिना किसी गारंटी के ₹5 करोड़ तक का बिजनेस लोन मिल सकता है। सरकार खुद गारंटर बनकर छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए फंड की कम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    CGTMSE स्कीम से मिलेगा गारंटी फ्री लोन

    नई दिल्ली| अगर आपके पास बेहतर बिजनेस आइडिया है, खुद पर पॉटेंशियल भी देख पा रहे हैं। लेकिन बिजनेस स्टार्ट करने के लिए फंड नहीं है और ना ही लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर कोई प्रॉपर्टी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब फंड की कमी के चलते आपका बिजनेस आइडिया दम नहीं तोड़ेगा। आज आपको एक बेहद खास स्कीम के बारे में बताते हैं जो बिना गारंटी 5 करोड़ तक का लोन देती है। इस स्कीम का नाम क्रेडिट सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) है।

    बिना गारंटी के मिलेगा लोन

    CGTMSE स्कीम छोटे स्टार्ट-अप्स के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है। इस योजना के तहत Collateral-free यानी बिना गारंटी के लोन मिलता है। ये योजना Ministry of MSME और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा चलाई जाती है। इसका उद्देश्य बैंकों के रिस्क को कम करना है, अगर कोई कारोबारी लोन चुकाने में असमर्थ रहता है, तो उसकी भरपाई ये ट्रस्ट करता है।

    सरकार देगी लोन को गारंटी कवर

    CGTMSE स्कीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमे सरकार बैंक लोन को गारंटी कवर देती है। इसका मतलब है कि अगर आप लोन नहीं चुका पाते तो सरकार बैंक को कवर देगी। इस योजना के तहत छोटे लोन (₹5 लाख तक) 85%, बड़े लोन (₹50 लाख – ₹5 करोड़) 75%, SC/ST/ दिव्यांग 85% और महिला उद्यमियों को 90 फीसदी तक का कवर देती है।

    किन कामों के लिए मिलेगा लोन?

    ये योजना नए स्टार्ट-अप्स और और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन की गई है। इसके तहत Service आधारित व्यवसायों जैसे कि IT, रिपेयरिंग, प्रोफेशनल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के लिए लोन दिया जाता है। सीधे तौर पर कहें तो MSME Act के तहत लगभग सभी छोटे बिजनेस इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए पात्र हैं।

    लोन लेने का तरीका

    इस योजना के तहत आप सीधे Online Apply नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक या NBFC (Non-Banking Financial Company) में जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद बैंक आपके प्रोजेक्ट और क्रेडिट प्रोफाइल की जांच करेगा और मंजूरी मिलने पर बैंक खुद आपके लोन को CGTMSE के तहत डाल देता है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस स्कीम के तहत सीधे पैसा नहीं मिलता, बल्कि loan की गारंटी मिलती है। फाइनल अप्रूवल बैंक के हाथ में होता है।

    इसके अलावा अप्लाई करने के लिए Udyam Registration Portal पर registered होना जरूरी है। साथ ही आवेदक के पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजनेस रजिस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट और ITR जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।

    ये भी पढ़ें: Business Idea: 1 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू करें ये तीन बिजनेस, गांव हो या शहर हर जगह होगी तगड़ी कमाई!