Food Processing या खुद का रेस्टोरेंट खोलने के लिए कौन-कौन से रजिस्ट्रेशन जरूरी? लाइसेंस लेने का प्रोसेस
फूड प्रोसेसिंग यूनिट, रेस्टोरेंट या क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दी गई है। ...और पढ़ें

Food इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेस के लिए जरूरी लाइसेंस
HighLights
फूड बिजनेस के लिए FSSAI लाइसेंस और GST रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
FSSAI लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान।
PMFME योजना भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट रजिस्ट्रेशन में सहायक।
नई दिल्ली| आज के समय में ज्यादातर लोग फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ रहे हैं। कुछ लोग एग्री प्रोडक्ट्स को प्रोसेस करके पैकेज्ड फूड बेच रहे हैं तो कुछ लोग कम्युनिटी किचन, क्लाउड किचन, रेस्टोरेंट या फूड आउटलेट्स के बिजनेस में उतर रह हैं। खाने-पीने से जुड़े किसी भी तरह का बिजनेस करने से पहले आपको कुछ जरूरी नियम और डाक्यूमेंट्स के बारे में जानना चाहिए, नहीं तो आप पर कार्रवाई भी हो सकती है।
खाने-पीने की चीजें लोगों की हेल्थ से जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता मानकों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप इस बिजनेस में उतर रहे हैं तो आवश्यक नियमों का पालन करने के साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स के बारे में भी जान लेना चाहिए।
फूड प्रोसेसिंग के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन
फूड प्रोसेसिंग के बिजनेस से जुड़ने के लिए सबसे पहला काम है फूड प्रोसेसिंग प्लांट का रजिस्ट्रेशन कराना। इसके लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण काम है भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का लायसेंस लेना। इस लायसेंस के बिना आप खाने से जुड़े कारोबार करते हैं तो कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे मिलेगा FSSAI का लायसेंस?
लायसेंस के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइडट foscos.fssai.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ही आपको Apply for new licence/registration का ऑप्शन दिखेगा। उसके क्लिक करने पर 4 ऑप्शन दिखेंगे, यहां जनरल के ऑप्शन को सिलेक्ट कर अपनी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद कई विकल्प दिखेंगे जहां आप मैन्युफैक्चरिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं। उसके बाद सालाना टर्नओवर का अनुमानित अमाउंट सिलेक्ट कर अप्लाई करें। अप्लाई के बाद 14 अंकों का कोड मिलेगा, जिसे बिक्री के समय पैकिंग वाली पैकेट में छापना जरूरी है।
खबरें और भी
बता दें कि FSSAI का लायसेंस निश्चित अवधि के लिए बनाया जाता है, इसलिए Expire होने से पहले रिनुअल के लिए भी आवेदन जरूरी है। फाइनेंस ने जुड़ी समस्याओं से बचने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए GST रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: चीन का एक और झटका! हीलियम के निर्यात पर लगाई रोक; मोबाइल, कार, और अस्पतालों की MRI मशीनों पर दिखेगा असर
रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन के लिए रजिस्ट्रेशन
रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन के लिए भी FSSAI का लायसेंस लेना सबसे जरूरी काम है। अगर आपका बिजनेस साल में ₹20 लाख से अधिक का टर्नओवर देता है तो आपके लिए GST का रजिस्ट्रेशन लेना भी बहुत जरूरी होता है। वहीं आप रेस्टोरेंट में बने खाने को ऑनलाइन बेचना चाहते हैं तो फूड एग्रीगेटर्स के साथ टॉयअप करना भी जरूरी है।