सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले 10 सालों में 138 प्रतिशत तक बढ़ी किसानों की आय, चीन को पछाड़ भारत टॉप पर

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:50 PM (IST)

    नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र के अनुसार, पिछले 10 सालों में भारतीय किसानों की आय में 138% की वृद्धि हुई है, जो आजादी के बाद सबसे बेहतर अवधि रही है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    किसानों की आय में तेज उछाल (AI Image)

    HighLights

    1. पिछले 10 सालों में किसानों की आय 138% बढ़ी।

    2. भारत की कृषि विकास दर वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक।

    3. MSP फॉर्मूले ने किसानों की आय सुधार में मदद की।

    नई दिल्ली| भारतीय किसानों की आय को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हाल ही में नीति आयोग के सदस्य रहे रमेश चंद्र ने जानकारी दी है कि पिछले 10 सालों में देश के अन्नदाताओं की आय में बड़ा उछाल देखा गया है। उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि बीते 10 साल कृषि क्षेत्र के लिए आजादी के बाद सबसे बेहतर उच्च स्तर का लाभ देने वाला साल रहे हैं। इस दौरान किसानों की आय में 138 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

    2015-26 के बीच कितनी बढ़ी आय?

    रमेश चंद, जो राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्र और नीति अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक और प्रधान अर्थशास्त्री भी हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और संबद्ध क्षेत्रों ने 2015 और 2026 के बीच औसतन 4.45 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। यह ऐतिहासिक रूप से सबसे उच्च विकास दर है। 2015 से पहले के किसी भी 10 वर्षों में, भारतीय कृषि ने कभी भी लगातार 10 वर्षों तक 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल नहीं की। चंद के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016-17 में किसानों की आय दोगुनी करने के नारे की घोषणा ने कुछ ही वर्षों में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल कर लिए।

    MSP के फार्मूले का असर

    रमेश चंद ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि सबसे बड़े नीतिगत बदलावों में से एक 2018 में आया जब सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का नया फार्मूला पेश किया। उन्होंने इसे कृषि के इतिहास में किसानों की आय में सुधार की दिशा में उठाया गया सबसे बड़ा कदम बताया। इस फॉर्मूले के तहत किसानों को खेती की लागत और परिवार के श्रम पर कम से कम 50 फीसदी अधिक MSP देने की गारंटी दी गई।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका-सऊदी नहीं वेनेजुएला भारत का संकट मोचन, तेल सप्लाई करने वाला तीसरा बड़ा देश बना, रूस किस नंबर पर?

    चीन को पीछे छोड़ भारत बना नंबर वन

    उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक कृषि उत्पादन के 1 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन करने वाली प्रमुख कृषि अर्थव्यवस्थाओं में भारत की कृषि विकास दर वर्तमान में विश्व स्तर पर सबसे अधिक है। अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले चीन शीर्ष पर था। अब हमने चीन को पीछे छोड़ दिया है और नंबर वन बन गए हैं। उनके अनुसार भारत की विकास दर वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी को मिला एग्रीकोला मेडल

    रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी को 2026 के लिए एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किए जाने के बारे में बोलते हुए, चंद ने कहा कि यह सम्मान कृषि, खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन में भारत की उपलब्धियों को दर्शाता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफएओ मुख्यालय में 2026 के लिए प्रतिष्ठित एग्रीकोला पदक के इस सम्मान को भारतीय किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को समर्पित किया।