India-UK FTA 15 जुलाई से लागू, MSMEs को तगड़ा फायदा; विदेश में काम करने वालों का PF ब्याज के साथ भारत में होगा जमा
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, जिससे 99% भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। यह समझौता MSMEs, किसानों औ ...और पढ़ें

India-UK FTA 15 जुलाई से लागू
HighLights
भारत-ब्रिटेन FTA 15 जुलाई से होगा लागू।
99% भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन में शुल्क-मुक्त पहुंच।
ब्रिटेन में कार्यरत भारतीयों को PF का लाभ।
नई दिल्ली| भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इसके बाद भारत से ब्रिटेन को भेजे जाने वाले सभी निर्यात पर कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। सरकार ने बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते से भारत के 99% उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में ड्यूटी फ्री पहुंच मिल सकेगी।
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस समझौते से किसानों, MSMEs, Startups और इंपोर्टर्स के लिए नए अवसर खुलेंगे। इतना ही नहीं ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीयों को 'डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन' (DCC) के तहत नेशनल इंश्योरेंस में भी छूट मिलेगी।
भारत के किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा?
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते के बाद देश के 99 फीसदी उत्पादों को शुल्क मुक्त बाजार मिल सकेगा। इसमें सबसे अधिक Textile और गारमेंट, लेदर इंडस्ट्री, समुद्री उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड, इंजीनियरिंग सामान और आईटी सर्विसेस जैसे कई क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे भारतीय सामानों की अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पहुंच आसान होगी, साथ ही उनकी मांग और कीमत में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
MSMEs को मिलेगा बड़ा लाभ
इस समझौते में भारत की टेक्सटाइल, लेदर, फूड प्रोसेसिंग और रत्न-आभूषण जैसे मुख्य छोटे और मझोले उद्यमियों से जुड़े क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। ड्यूटी फ्री होने से भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को निर्यात बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बाजार मिल सकेगा। इससे घरेलू उत्पादों की प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी। इसके साथ देश के निर्यातकों को भी फायदा मिलेगा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: Export-Import का बिजनेस करने के लिए इन 7 डाक्यूमेंट्स की होती है जरूरत, विदेशों से कैसे आते हैं आपके खाते में पैसे?
ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों को PF का लाभ
इस FTA में सबसे खास बात ये है कि इसमें 'डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन' (DCC) के तहत ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीयों को नेशनल इंश्योरेंस में भी छूट मिलेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को बताया कि पहले भारतीय पेशेवरों के वेतन का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा ब्रिटेन सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना (National Insurance) में चला जाता था। अब यह राशि भारत में उनके PF खातों में जमा की जाएगी, साथ ही उस राशि पर 8.25 फीसदी सालाना ब्याज भी दिया जाएगा।