सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kisan Credit Card से मिलेगा ₹3 लाख तक लोन, अप्लाई करने और पैसे निकालने का पूरा प्रोसेस

    Updated: Mon, 04 May 2026 11:19 AM (IST)

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को 7% ब्याज दर पर ₹3 लाख तक का लोन मिलता है, जो समय पर चुकाने पर 4% हो जाता है। यह कार्ड खेती और संबंधित कार् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    किसान क्रेडिट कार्ड से मिलेगा आसानी से लोन

    नई दिल्ली| हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी किसान है, और केवल खेती पर ही निर्भर है। खेती करने वाले ज्यादातर किसानों की आर्थिक आय कमजोर होती है। सरकार किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिसमें से एक खास योजना है किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Scheme)। इस योजना के तहत किसानों को कम इंट्रेस्ट में लोन दिया जाता है। इस कार्ड की वैधता 5 साल है।

    कितना लोन मिलता है?

    किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से आप 3 लाख रुपये तक का लोन मात्र 7 फीसदी ब्याज दर पर ले सकते हैं। इस स्कीम से जुड़ी खास बात ये है कि अगर आप समय पर लोन चुकाते हैं तो मात्र 4 फीसदी हो जाएगी, 3 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाती है। वहीं ₹1.60 लाख तक गारंटी फ्री लोन दिया जाता है, इसके लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी।

    किन कामों के लिए लोन मिलता है?

    किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से आप खेती से जुड़े कामों जैसे उर्वरक, बीज, कीटनाशक खरीदने, फसल, काटने, सुखाने और स्टोर करने के लिए लोन ले सकते हैं। इसके अलावा खेती से जुड़े अन्य काम जैसे पशु पालन, कुक्कुट पालन और मछली पालन के लिए शॉर्ट टर्म में ₹5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। हालांकि इन कामों के लिए लोन की ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।

    KCC बनवाने का तरीका

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चलाई जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप किसी भी बैंक से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी बैंकों की वेबसाइट में KCC अप्लाई करने का ऑप्शन दिखता है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन करने के 1 हफ्ते के भीतर फोन में SMS के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    पैसे कैसे निकालें?

    किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा निकालने के लिए आप बैंक शाखा, या फिर ATM, या micro ATM का उपयोग कर सकते हैं। आपको kcc के साथ एक डेबिट/क्रेडिट की तरह ही कार्ड दिया जाता है, इसका उपयोग करके अपनी लिमिट के अनुसार पैसे निकाल सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Farmer ID के बिना बंद हो जाएगा PM Kisan Yojana का पैसा, छंटनी की वजह तो नहीं बनने जा रही किसान आईडी?

    लाभ लेने की पात्रता

    • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान होना जरूरी है
    • पट्टे की या फिर किराए की जमीन होना जरूरी है
    • आवेदक की उम्र 18-75 साल के बीच होनी चाहिए
    • 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक को-गारंटर (सह-आवेदक) जरूरी होता है