सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूप में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर लेबर मिनिस्ट्री का बड़ा आदेश, EPFO, NCS और ESIC को भी लगाया काम पर!

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    श्रम मंत्रालय ने भीषण गर्मी में बाहर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है। इसमें काम के घंटो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    धूप में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर बड़ा आदेश

    नई दिल्ली| इन दिनों का गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के चलते धूप में काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और कामगारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उनसे संबद्ध संगठनों को परामर्श जारी किया है। EPFO, NCS और ESIC जैसे संगठनों से भी जरूरी अपील की गई।

    श्रमिकों की सुरक्षा पर जोर

    श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को भेजे गए पत्र में सभी कर्मियों, विशेष रूप से घरों से बाहर और श्रम-प्रधान क्षेत्रों (labor-intensive sectors) में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर जरूरी कदम उठाने की बात कही है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एम्प्लोयर, ठेकेदारों-पट्टेदारों, उद्योगों और निर्माण कंपनियों के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के उपायों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी करने की सलाह दी गई है।

    ये निर्देश जारी हुए

    सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार काम के घंटों में सुधार की अनुमति देना है। इसके अलावा काम करने वाली जगह में ठंडक और पर्याप्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। कंट्रक्शन साइटों सहित ऐसी सभी जगहों पर इमरजेंसी आइस पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    इन संगठनों को भी सौंपी गई जिम्मेदारियां

    कर्मचारियों और श्रमिकों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) को भी परामर्श दिया गया है। DGMS और ESIC जैसी एजेंसियों को भी कानून का पालन करने और सहयोग बनाए रखने में मदद की अपील की गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Business Idea: फूड आयटम्स बेचने वाले नोट करें 4 जरूरी बातें नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई, आसान भाषा में पूरा प्रोसेस