MSME सेक्टर में लोन की डिमांड हाई, लेकिन फंडिंग में अभी भी बड़ी खाई; रिपोर्ट में बड़ा दावा
एक रिपोर्ट के अनुसार, MSME क्षेत्र में ऋण की मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद है, वित्त वर्ष 2026 तक कुल ऋण वृद्धि 26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। ह ...और पढ़ें

MSME सेक्टर में लोन की डिमांड हाई, लेकिन फंडिंग में अभी भी बड़ी खाई; रिपोर्ट में बड़ा दावा
IANS, नई दिल्ली। MSME सेक्टर से कर्ज की मांग आगे भी मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत की कुल कर्ज वृद्धि करीब 26 लाख करोड़ रुपए (MSME Loan) तक पहुंच सकती है, जो साल-दर-साल आधार पर लगभग 14.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
आईसीआरए लिमिटेड और एसोचैम की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में कर्ज वृद्धि (थोड़ी कम होकर) में 11.3 से 12 प्रतिशत या करीब 23.5 से 25 लाख करोड़ की वृद्धि होने का अनुमान है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कमी मांग में कमजोरी के कारण नहीं, बल्कि पिछले साल के ऊंचे आधार के कारण सामान्य स्थिति में वापसी है।
MSME के लिए क्या है बड़ी समस्या
हालांकि, MSME सेक्टर में वित्त (लोन मिलने में दिक्कत) तक पहुंच की बड़ी समस्या अभी भी बनी हुई है, जो इस क्षेत्र की ग्रोथ को सीमित करती है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल बैंक कर्ज में बढ़ोतरी स्थिर रहने की संभावना है, जबकि एमएसएमई और रिटेल सेक्टर इसमें नई वृद्धि के मुख्य कारण बनेंगे।
एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल ने कहा कि एमएसएमई को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है ताकि समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके और आर्थिक विकास का लाभ सभी क्षेत्रों तक पहुंचे।
वहीं, आईसीआरए लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक के. रविचंद्रन ने कहा कि भारत की वित्तीय प्रणाली पहले की तुलना में अधिक मजबूत और स्थिर हुई है, लेकिन बदलती परिस्थितियों में पारंपरिक कर्ज देने के दृष्टिकोण से परे बदलाव की आवश्यकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार, कंपनियों की बेहतर वित्तीय स्थिति और औपचारिकता बढ़ने के कारण कर्ज की मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।
अर्थव्यवस्था की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहा MSME सेक्टर
एमएसएमई सेक्टर सप्लाई चेन के विस्तार और छोटे कारोबारों के औपचारिक सिस्टम में जुड़ने के कारण अर्थव्यवस्था की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहा है, खासकर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में।
रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिकता से जुड़ी पहल, बेहतर वर्गीकरण और सरकारी नीतियों के कारण कर्ज देने वाली संस्थाओं को उधार लेने वालों का आकलन करना आसान हुआ है, जिससे कर्ज की पहुंच बढ़ी है।
इसके बावजूद, रिपोर्ट में कहा गया है कि एमएसएमई सेक्टर में अभी भी बड़ा संरचनात्मक कर्ज अंतर बना हुआ है। अलग-अलग जोखिम प्रोफाइल, पर्याप्त गारंटी की कमी और जानकारी की पारदर्शिता न होने के कारण छोटे कारोबारों को समय पर और पर्याप्त कर्ज मिलना मुश्किल होता है, खासकर उन उद्यमों को जो पूरी तरह औपचारिक सिस्टम में शामिल नहीं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।