MSME Scheme: अब नए जमाने का बिजनेस करेंगे छोटे और मीडियम उद्यमी, PMS Scheme देगी ई-कॉमर्स सपोर्ट
MSME प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS) योजना छोटे और मध्यम उद्यमों को बाजार विस्तार और आधुनिक मार्केटिंग, ई-कॉमर्स में मदद करती है। ...और पढ़ें

छोटे उद्यमियों को मिलेगा प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम का लाभ
नई दिल्ली| MSME किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से जुड़े लोगों के लिए सरकार की ओर से ढेरों योजनाएं चलाई जाती हैं, इसी में से एक खास योजना का नाम है प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम (PMS Scheme)। इस योजना का उद्देश्य छोटे और मीडियम बिजनेस का बाजार बढ़ाने में मदद करना है। MSME को आधुनिक मार्केटिंग की ट्रेनिंग से लेकर मार्केटिंग और मैनेजमेंट सपोर्ट भी मिलता है।
PMS स्कीम के उद्देश्य
इस योजना को खरीद और विपणन सहायता कहा जाता है। यानी कि छोटे और मध्यम बिजनेस को बड़ा करने के लिए सहायता देना। पीएमएस योजना का उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्यमों को सार्वजनिक खरीद की नीतियां, आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और ई-कॉमर्स सहित ऐसे तमाम जरूरी पहलुओं के बारे में जानकारी देना है। इससे MSME से जुड़े लोगों को व्यापार के बढ़ाने में आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, MSME के लिए व्यापार मेलों, नई बाजार तकनीकों, मॉडर्न पैकेजिंग तकनीकों, ई-कॉमर्स (इंटरनेट के माध्यम से मार्केटिंग की सुविधा), बार कोड, एक्सपोर्ट, जीईएम, और सार्वजनिक खरीद नीतियों जैसे जरूरी विषयों के बारे में सामान्य जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आर्थिक सहायता भी मिलेगी
प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम के तहत मदद देने की भी दी जाती है। MSME मंत्रालय की Procurement and Marketing Support (PMS) Scheme के तहत रीजनल लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल के लिए अलग-अलग सहायता राशि देने का प्रावधान है। आपको मार्केटिंग, खरीद, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के लिए पैसे दिए जाएंगे।
खबरें और भी
इसके अंतर्गत व्यापार मेलों में प्रदर्शनी लगाने, वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम, वर्कशॉप और सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम और मार्केटिंग हाट जैसे आयोजनों से छोटे और मीडियम उद्यमियों को जागरुक किया जाता है। बता दें कि SC/ST, महिला और दिव्यांग को प्राथमिकता के तहत मदद दी जाती है।
ये भी पढ़ें: Business Loan: बिना गारंटी उठाएं ₹5 करोड़ का लोन, सरकार खुद बनेगी आपकी गारंटर; कैसे करें अप्लाई? पूरा प्रोसेस
योजना का लाभ कैसे लें?
- PMS Scheme का लाभ लेने के लिए रजिस्टर्ड MSME होना जरूरी है।
- अब my.msme.gov.in वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
- यहां आपको अपने कार्यक्रम के तहत ऑप्शन चुनना होगा
- मान लेते हैं कि आपने मेले या प्रदर्शनी में भागीदारी चाहते हैं, उसे चुनें
- इसके बाद अपना MSME रजिस्ट्रेशवन नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा
- अब ओटीपी भरते ही आपका सत्यापन पूरा हो जाएगा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।