अब 10 दिनों तक नहीं खराब होगा पनीर, डेयरी फार्मिंग करने वालों का नुकसान कम मुनाफा ज्यादा! ICAR ने बनाई गजब की टेक्नोलॉजी
ICAR-NDRI ने एंटीमाइक्रोबियल कोएगुलेंट फॉर्मूलेशन (AMCF) नामक नई तकनीक विकसित की है, जिससे पनीर को 10 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। यह तकनीक डेयरी किस ...और पढ़ें

पनीर की सेल्फ लाइफ बढ़ाने की तकनीक विकसित
HighLights
ICAR-NDRI ने पनीर के लिए नई तकनीक विकसित की।
AMCF तकनीक से पनीर की शेल्फ लाइफ 10 दिन बढ़ी।
डेयरी किसानों का नुकसान कम होगा, मुनाफा बढ़ेगा।
नई दिल्ली| देश में डेयरी फार्मिंग (Cattle Farming) तेजी से बढ़ती जा रही है। नए-नए लोग भी इस सेक्टर से जुड़कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। डेयरी फार्मिंग से अच्छी कमाई के लिए केवल दूध पर निर्भरता नहीं होनी चाहिए, बल्कि दूध को प्रोसेस करके उससे अन्य डेयरी उत्पाद बनाकर बेचने में अधिक मुनाफा है। हालांकि प्रोसेस्ड आयटम्स की सेल्फ लाइफ कम होती है, इसलिए कई बार डेयरी फार्मर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब ICAR ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक खास तकनीक विकसित की है, जिससे पनीर को 10 दिनों तक फ्रेश रखा जा सकता है।
कैसे काम करती है तकनीक?
बीते कुछ सालों से देश में पनीर की मांग में तेजी देखी गई है। बढ़ती मांग के बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिससे पनीर को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखा जा सकेगा। ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल ने एंटीमाइक्रोबियल कोएगुलेंट फॉर्मूलेशन (AMCF) नाम की एक नई तकनीक विकसित की है।
एक डुअल-फंक्शन फॉर्मूलेशन है। ये सिर्फ दूध को फाड़कर पनीर बनाने का काम ही नहीं करता, बल्कि प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल एजेंट की तरह भी काम करता है। सीधे शब्दों में कहें तो ये तकनीक पनीर बनाने के साथ-साथ उसमें हानिकारक बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकने में मदद करती है। इससे पनीर की शेल्फ लाइफ 10 दिन से अधिक बढ़ाई जा सकती है।
डेयरी फार्मर्स को बड़ी मदद
AMCF नाम की ये टेक्नोलॉजी खासतौर पर संगठित डेयरी उद्योग के साथ-साथ छोटे और मध्यम डेयरी फार्मर्स के लिए भी फायदेमंद है। कई छोटे डेयरी कारोबारी पनीर के जल्दी खराब होने के कारण आर्थिक नुकसान उठाते हैं, जो अब इस तकनीक की मदद से पनीर को अधिक समय तक सुरक्षित रख सकेंगे, जिससे नुकसान कम होगा और मुनाफा बढ़ने की पूरी संभावना है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: मुर्गी पालन से सिर्फ 32 दिन में शुरू हो जाएगी धड़ाधड़ कमाई, एक्सपर्ट ने समझाया ब्रायलर फार्मिंग का फॉर्मूला
खाद्य सुरक्षा को भी मिलेगी मजबूती
भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है। ऐसे में डेयरी फार्मर्स के लिए दूध से बनने वाले उत्पादों की क्वालिटी और उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना बेहद जरूरी है। ICAR-NDRI की इस नई तकनीक से न केवल खाद्य सुरक्षा को मजबूत मिलेगी, बल्कि डेयरी उद्योग की लागत कम करने, उत्पाद की बर्बादी घटाने और किसानों और डेयरी उद्यमियों की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है।