Business Idea: नया ट्रेंड बन गया है ये बिजनेस, 10 लाख रुपये तक की करा देगा कमाई, कैसे करें शुरू?
High Profitable Business Idea प्राकृति को संरक्षित रखने के लिए कई नई वस्तुओं की शुरुआत की गई है। इनमें से ही एक है पेपर कप। प्लासटिक का उपयोग कम करने के लिए लोग अब पेपर कप का इस्तेमाल करते हैं। आज हर छोटी-बड़ी पार्टी में लोग पेपर कप का इस्तेमाल करते हैं। आज हम इसी पेपर कप का बिजनेस आइडिया (paper cup business idea) आपके लिए लेकर आए हैं।

नई दिल्ली। चाहे बच्चे के जन्मदिन की पार्टी हो या शादी जैसा बड़ा आयोजन हर जगह आज पेपर कप का इस्तेमाल होने लगा है। इसका बड़ा कारण ये है कि प्लासटिक हमारे पर्यावरण के लिए ठीक नहीं माना जाता। जबकि पेपर कप एक सुरक्षित विकल्प है।
पेपर कप का चलन भी अब धीरे-धीरे बढ़ गया है। इसलिए मार्केट में इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। आज ऑफिस में हर रोज सैकड़ों पेपर कप इस्तेमाल होते हैं। चलिए जानते हैं कि आप पेपर कप का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं।
कैसे शुरू करें पेपर कप बिजनेस?
सबसे पहले हम बात करेंगे कि पेपर कप बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किन-किन रॉ मैट्रियल की जरूरत होगी।
पेपर कप बनाने के लिए आपको भारी मात्रा में पेपर कप चाहिए होंगे। इसके साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा पेपर कप बनाने के लिए मशीन का यूज कर सकते हैं। इस मशीन की कोस्ट 8,50,000 रुपये हो सकती है। इस मशीन से पेपर कप बनाने के लिए आपको तीन स्टेज फॉलो करने होंगे।
- 1. पहला चरण: इसमें आप पेपर कप के साइडवॉल को आकार देंगे और आकार देने के बाद ये दूसरे चरण के लिए तैयार हो जाएगा।
- 2. दूसरा चरण: इस स्टेज में हम मशीन की मदद से कप के निचले हिस्से को आकार देंगे। इसके साथ ही हम साइडवॉल और कप के निचले हिस्से को जोड़ेंगे। इसके अलावा कप के किनारे को कर्लर भी करेंगे।
- 3. तीसरा चरण: अब कप को 45 डिग्री के कोण पर अलग करना होगा। फिर इसे गरम करना और निचले हिस्से को कर्लर करना होगा। इस तरह से आपका पेपर कप बनकर तैयार हो जाएंगे।
कितने बना सकते हैं पेपर कप?
इस मशीन से आप हर दिन 73000 कप बना सकते हैं। वहीं साल में आप 2,000,000 कप का निर्माण कर सकते हैं।
क्या-क्या चाहिए होगा?
पेपर कप के अलावा आपको रेंट में जगह लेनी होगी। रॉ मैटेरियल के अलावा भी आपको कई चीजों की जरूरत होगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
यूटिलिटी सामान
अन्य सामान
फिक्स कैपिटल
कुल खर्चा (Working Captial)
कितना होगा मुनाफा?
एक साल में आप कुल 22,00,000 कप बना लेंगें, जिससे आपकी कुल कमाई 66,00,000 होगी। इस तरह से आपके Cost of Production में 566,2900 रुपये लगेंगे इस तरह से आपको एक साल में 937100 रुपये मुनाफा होगा।
- टन ओवर -66,00,000
- कोस्ट ऑफ प्रोडेक्शन - 566,2900
- टोटल - 937100
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।