सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Mobile App रजिस्ट्रेशन करते हुए इन गलतियों से बचें, कहीं हो ना जाए आपकी भी छंटनी

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:18 PM (IST)

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करते समय किसान कुछ सामान्य गलतियां कर सकते हैं। जिन्हें तुरंत सुधारना आवश्यक है। इन गलतिय ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    PM Kisan के रजिस्ट्रेशन के समय की बेसिक गलतियां (AI Image)

    नई दिल्ली| अगर आप भी किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। रजिस्ट्रेशन के लिए अब किसानों को साइबर कैफे या किसी CSC में जाने की जरूरत नहीं होती। PM Kisan Mobile App के जरिए खुद से घर पर रहकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

    आपको पीएम किसान मोबाइल एप्प में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ गलतियां बता देते हैं, जिसकी वजह से आपकी अगली किस्त का पैसा अटक सकता है।

    नाम की गलत स्पेलिंग

    PM Kisan Yojana का रजिस्ट्रेशन करते हुए सही जानकारी देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कई बार फॉर्म भरने की जल्दबाजी में किसान अपने नाम की गलत स्पेलिंग फिल कर देते हैं। ये गलती छोटी हो सकती है लेकिन इसका खामियाजा बड़ा भुगतना पड़ सकता है। अगली बार नाम भरते समय सही स्पेलिंग का ध्यान रखें।

    IFSC कोड की गलती

    रजिस्ट्रेशन के समय आपकी निजी जानकारी के साथ ही बैंक खाते का पूरा विवरण भी लिया जाता है। कई बार बैंक अकाउंट नंबर के साथ लगने वाले IFSC कोड में अंग्रेजी के अल्फाबेट्स और अंकों में कंफ्यूजन होती है, जिसके कारण लोग गलत IFSC कोड भर देते हैं। इस गलती की वजह से पैसे रुकने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं।

    1 ही जमीन के 2 लाभार्थी

    पीएम किसान योजना का पैसा जमीन की सटीक जानकारी के आधार पर दिया जाता है। कई लोग पोर्टल पर गलत जानकारी फिल करते हैं और एक ही जमीन नंबर पर कई लोग पैसे उठा रहे होते हैं। ऐसे सभी किसानों के खाते में अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय जमीन की सही जानकारी भरें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card से मिलेगा ₹3 लाख तक लोन, अप्लाई करने और पैसे निकालने का पूरा प्रोसेस

    आधार में मोबाइल लिंक ना होना

    e-KYC के बिना पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा मिलना बंद हो जाता है। आप खुद के मोबाइल एप्प से अगर e-KYC कर रहे हैं तो उसमें सबसे अधिक देखी जाने वाली समस्या आधार में मोबाइल नंबर का लिंक ना होना देखा गया है। इस गलती की वजह से ओटीपी रुक जाता है जिससे खाते में आने वाली राशि भी रुक सकती है।

    ये गलतियां काफी छोटी हैं लेकिन इन्हें कतई नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। इन गलतियों की वजह से आपकी छंटनी हो सकती है। अगर आपने भी रजिस्ट्रेशन के समय ऐसी गलती की है तो उसमें तत्काल सुधार कर लें।