PM Modi ने पहली नौकरी वालों को दिए ₹15000, रोजगार देने वाली कंपनियों की भी हुई चांदी! 2 लाख स्टार्टअप्स पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY के तहत 15 लाख युवाओं और उनके नियोक्ताओं को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की। यह योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाज ...और पढ़ें

PM-VBRY योजना के तहत बांटे गए पैसे
HighLights
पीएम मोदी ने ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की।
15 लाख युवाओं और उनके नियोक्ताओं को लाभ मिला।
योजना औपचारिक रोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही है।
नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले करीब 15 लाख युवाओं और उनके नियोक्ताओं (Employers) को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। सरकार का कहना है कि यह योजना देश में औपचारिक रोजगार (Formal Employment) बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर्स को भेजे गए पैसे
PM-VBRY योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक की वित्तीय सहायता दी गई है। वहीं अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाली कंपनियों को प्रति नए कर्मचारी पर ₹3,000 प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन दिया गया है। विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के एम्प्लॉयर्स को यह लाभ चार सालों तक, जबकि अन्य क्षेत्रों के एंप्लोयर्स को को दो सालों तक उपलब्ध कराया जाएगा।
₹99,446 करोड़ का प्रावधान
बता दें कि PM-VBRY 1 अगस्त 2025 से लागू है, और इसके लिए ₹99,446 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना का लक्ष्य दो सालों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित करना है, जिनमें लगभग 1.92 करोड़ पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले युवा होंगे।
देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स हैं
PM-VBRY कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना नौकरी के नए अवसर पैदा करने, रोजगार को औपचारिक बनाने और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ नौकरी देना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और स्थायी रोजगार से जोड़ना है। स्टार्टअप्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में सिर्फ लगभग 500 स्टार्टअप थे। आज, 2 लाख से ज्यादा अधिक स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में स्टार्टअप्स देखने को मिल जाएंगे।
खबरें और भी
एक समय पर देश में लगभग 500 startup थे, और आज 2 लाख से अधिक registered startup हैं...
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) June 19, 2026
–पीएम श्री @narendramodi जी#PMViksitBharatRozgarYojana pic.twitter.com/m1jFTHcaKU
अपने दम पर कुछ करने वालों को पूरी मदद
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश का हर युवा अपनी क्षमता के अनुसार जितना आगे बढ़ना चाहता है वे बढ़े। जिसके पास हुनर है उसे अवसर मिले, जिसके पास आइडिया है उसे इनोवेशन के लिए मंच मिले। उन्होंने कहा जो अपने दम पर कुछ करना चाहता है उसे पूरी मदद देने का प्रयास है।