सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Vishwakarma Yojana: 2500 लोगों को AI ट्रेनिंग, क्या है ये स्कीम और कैसे मिलता है फायदा? पूरा प्रोसेस

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    Ministry of MSME ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक शिल्पकारों को AI ट्रेनिंग दी है। यह योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई, जिसका उद्देश्य पा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली| सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के तहत शिल्पकारों और कारीगरों सहित 2,500 से अधिक लाभार्थियों को उनकी आजीविका और व्यावसायिक क्षमता में सुधार के लिए AI Training दी है। इस पहल का उद्देश्य टेक्नोलॉजी के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका और व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाना है। अब सवाल यह है कि आखिर पीएम विश्वकर्मा योजना स्कीम है क्या, इससे किसे फायदा मिलता है और कौन-कौन इसका लाभ उठा सकता है। साथ ही, इसका लाभ लेने का पूरा प्रोसेस क्या है? चलिए समझते हैं।

    क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?

    इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को हुई थी। इसका उद्देश्य हस्तशिल्प और औजारों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता देने के लिए है। इस योजना का संचालन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME) द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को बढ़ाकर, उनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करके और बाजार तक उनकी पहुंच बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाना है।

    योजना का क्या लाभ है?

    इस योजना के तहत कारीगरों को बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन 5 फीसदी ब्याज दर के साथ दिया जाता है। ये लोन 2 फेजेस में दिया जाता है। इसके अलावा टूलकिट सहायता भी दी जाती है जिसके तहत 15,000 रुपये तक का ई-वाउचर प्रदान किया जाता है। साथ ही बुनियादी ट्रेनिंग (5-7 दिन) और एडवांस ट्रेनिंग (15+ दिन) शामिल हैं, जिसके लिए प्रति दिन 500 रुपये भी दिए जाते हैं।

    लाभ लेने की पात्रता क्या है?

    • पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को असंगठित क्षेत्र में होना चाहिए, यानी छोटे स्तर पर, जहां बड़ी कंपनियां या सरकारी दफ्तर नहीं होते.
    • बढ़ई, लोहार, मूर्तिकार, कुम्हार, राजमिस्त्री जैसे परिवार आधारित पारंपरिक कामों में किसी एक में एक्टिव होना होगा
    • आवेदकों को पिछले 5 वर्षों में PMEGP, पीएम स्वनिधि या मुद्रा जैसी योजनाओं से लाभ नहीं मिला होना चाहिए
    • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, परिवार के केवल एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा

    कैसे करें आवेदन

    • सबसे पहले https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपको सीएससी अधिकारी लॉगिन' के अंतर्गत 'सीएससी - कारीगरों का पंजीकरण करना होगा।
    • आगे बढ़ने पर सीएससी में अपना मोबाइल वेरिफाई और आधार ई-केवाईसी पूरा करना होगा।
    • कारीगर पंजीकरण फॉर्म' भरें और इसे सीएससी अधिकारियों के पास पोर्टल पर जमा करें।
    • सीएससी अधिकारी आपको एमएसई उद्यमी के रूप में उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करने में मदद करेंगे।
    • पंजीकरण हो जाने के बाद, पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर लॉग इन करें और अपना पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी और प्रमाणपत्र डाउनलोड करें।

    जरूरी डाक्यूमेंट्स

    • आधार कार्ड
    • बैंक डिटेल
    • राशन कार्ड
    • मोबाइल नंबर

    ये भी पढ़ें: Business Idea: 1 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू करें ये तीन बिजनेस, गांव हो या शहर हर जगह होगी तगड़ी कमाई!