1 मई से बढ़ जाएंगे दूध के दाम, वेरका ने की ₹20 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी; हर महीने होगा ₹100 करोड़ फायदा
Dairy Farmers को लाभ पहुंचाने के लिए मिल्कफेड (वेरका) द्वारा दूध के खरीद मूल्य में ₹20 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 मई स ...और पढ़ें

01 मई से मिल्कफेड ने दूध की कीमत में की बढ़ोतरी
नई दिल्ली| दूध हर घर में हर दिन की जरूरत का अहम हिस्सा है। दूध की कीमन बढ़ना घरेलू खर्चे में आर्थिक बोझ बढ़ाने जैसा होता है। अब पंजाब सरकार ने राज्य के डेयरी फार्मर्स को फायदा पहुंचाने के लिए दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मिल्कफेड (वेरका) से जुड़े किसानों के लिए दूध के दाम में 20 रुपये प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की है।
1 मई से लागू होंगी नई दरें
पंजाब सरकार की मिल्कफेड पंजाब (वेरका) उत्तर भारत की सबसे बड़ी सहकारी दुग्ध संस्थाओं में से एक है। पैकेज्ड दूध और दुग्ध उत्पादों के बाजार में इसकी मजबूत पकड़ है। वेरका से जुड़े डेयरी फार्मर्स को ₹20 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 मई से लागू होंगी और
30 लाख डेयरी फार्मर्स को फायदा
मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि पशु पालकों और डेयरी फार्मर्स को राहत देने के लिए इस बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस फैसले से मिल्कफेड से जुड़े करीब 2.5 लाख डेयरी फार्मर्स को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस फैसले का असर अन्य निजी दुग्ध कंपनियों पर भी पड़ेगा, जिससे राज्य के लगभग 30 लाख डेयरी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
हर महीने 100 करोड़ का फायदा
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कदम से डेयरी फार्मिंग करने वाले लोगों की आमदनी में सुधार होगा। इससे दूध की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही ग्रामीण अर्शव्यवस्था की मजबूती पर ध्यान देते हुए उन्होंने बताया कि इस फैसले से हर महीने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 100 करोड़ का निवेश बढ़ सकता है।
खबरें और भी
आम खरीददारों को कितने में मिलेगा दूध?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ₹20 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी का मतलब क्या है और आम ग्राहकों को दूध कितने में मिलेगा। बता दें कि भारत में अधिकांश दूध डेयरियां किसानों से दूध खरीदते समय दूध की कीमत फैट की मात्रा के आधार पर तय करती हैं। 20 रुपये प्रति किलोग्राम फैट" का अर्थ है कि दूध में मौजूद हर एक किलोग्राम फैट (घी वाला हिस्सा) के लिए किसान को अतिरिक्त 20 रुपये दिए जाएंगे। आम उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में करीब ₹1.20- ₹1.40 की बढ़ोतरी हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।