सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Business Idea: 1 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू करें ये तीन बिजनेस, गांव हो या शहर हर जगह होगी तगड़ी कमाई!

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 05:29 PM (IST)

    अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपका बजट कम है तो एक लाख के बजट से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस के बारे में जानिए। कम लागत में अधिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    1 लाख के इन्वेस्टमेंट से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस

    नई दिल्ली| हमारे देश में ज्यादातर लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, कई लोग तो अच्छी-खासी नौकरी छोड़ कर बिजनेस में उतरे और सफल हुए। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पूंजी उतनी ज्यादा नहीं होती कि खुद का अच्छा स्टार्ट-अप कर सकें। इस खबर में आपको 01 लाख रुपये के बजट से शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    टिफिन या होम फूड सर्विस

    अगर आपके आस-पास दफ्तर या स्कूल-कॉलेज हैं तो होम फूड सर्विस आपके लिए एक अच्छा बिजनेस प्लान हो सकता है। आज के समय में टेस्टी खाने के साथ हेल्दी और हाइजीनिक (Hygienic) खाने को लोग अधिक पसंद करते हैं। अगर आप खाना बनाने में मेहनत कर सकते हैं तो टिफिन सर्विस एक लाख के बजट में शुरु होने वाला अच्छा बिजनेस हो सकता है। शुरुआत 01 लाख रुपये से भी करते हैं तो अच्छे-खासे मार्जिन के साथ बिजनेस शुरू हो सकता है।

    CSC सेंटर

    अगर आप गांव में कोई बिजनेस प्लान कर रहे हैं तो ग्राहक सेवा केंद्र यानी ऑनलाइन और डिजिटल काम करने वाली छोटी सी दुकान खोल सकते हैं। ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताने और उसका लाभ दिलाने वाला बिजनेस डेली खर्च चलाने के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। यहां आप मोबाइल बैंकिंग सर्विस भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपका बिजनेस और बड़ा हो सकता है। धीरे-धीरे पूंजी बढ़ने पर आप अपने व्यापार को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

    दूध डेयरी का बिजनेस

    दूध डेयरी का बिजनेस गांव और शहर दोनों जगहों में किया जा सकता है। आप एक गाय से भी छोटे पैमाने में ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन अगर आपका बजट 1 लाख का है तो अच्छी नस्ल की 2 देसी गायें आप खरीद सकते हैं। देसी गायों के दूध की डिमांड भी जबरदस्त रहती है। वहीं अच्छी नस्ल की गाय दिन में कम से कम 10 लीटर दूध देती है जिसे बेचने पर रोजाना 600-800 रुपये की कमाई होती है, वहीं गाय पर आने वाले खर्च को काट दें तो भी 400-500 रुपये की रोजाना कमाई कर सकते हैं।

    हालांकि डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था पहले से ही होनी चाहिए। 01 लाख के बजट में केवल आप उन्नत नस्ल के पशु खरीद पाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Business Loan: खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 01 करोड़ का लोन, जानिए कैसे और कहां करें अप्लाई?