Dairy Business शुरू करने से पहले जानें 5 जरूरी बातें तब होगी असली कमाई, इन गलतियों को ना करें नजरंदाज
डेयरी फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को नस्लों का चयन, शुरुआती लागत और कमाई के तरीके बताए गए हैं। पशुओं के स्वास्थ्य और दूध प्रसंस्करण जैस ...और पढ़ें

डेयरी फार्मिंग से अधिक कमाई का तरीका (AI Image)
HighLights
अच्छी नस्ल के पशुओं का करें चुनाव।
स्वच्छ और हवादार पशु बाड़ा तैयार करें।
दूध प्रसंस्करण करके डेयरी व्यवसाय से अधिक कमाएं।
नई दिल्ली| अगर आप नौकरी छोड़ पशुपालन से जुड़े बिजनेस करना चाहते हैं लेकिन आइडिया नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में आपको डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) के बारे में बताने जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में ज्यादातर लोग इस बिजनेस से जुड़कर अच्छी कमाई कर चुके हैं। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की बाजार मांग रोज बनी रहती है जिसके चलते ये कारोबार खूब फला-फूला है। आइए इससे जुड़ी बारीकियां समझते हैं।
कैसे शुरू होगी डेयरी?
अगर आप दुधारू पशु जैसे गाय या भैंस पालकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छी जानकारी होनी चाहिए। अधिकांश लोन इस कारोबार में आने के बाद जानकारी की कमी के चलते नुकसान भी उठा चुके हैं। कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखें।
अच्छी नस्ल का चयन
डेयरी में पशु पालते समय उनकी नस्ल और स्वास्थ्य के बारे में जरूर जानें, बीमार या संक्रमित पशु पालने से बचें। गाय पालने वाले गिर या साहिवाल नस्ल को चुनें। भैंस पालना चाहते हैं तो मुर्रा, सूरती, मेहसाणा या जाफराबादी जैसी नस्लें पाल सकते हैं। पशु खरीदते समय उनकी जांच करें, कोई भी चोट या संक्रमण का निशान नहीं होना चाहिए।
शुरुआती तैयारी
पशुओं को बांधने के लिए साफ, बड़ा, हवादार और प्रकाशदार शेड बनाएं। धूप या बारिश से सुरक्षित रखें। पशुओं के बाड़े में साफ और ताजे पानी की व्यवस्था जरूर करें। बांधने के अलावा टहलाने के लिए खाली मैदान होना भी जरूरी है। नियमित रूप से बाड़े की सफाई करें ताकि पशुओं में बीमारी या संक्रमण ना हो।
खबरें और भी
कितनी खर्च?
डेयरी फार्मिंग की शुरुआत ₹3 लाख से भी की जा सकती है, ₹3 लाख में 2 पशु और अच्छा बाड़ा बना सकते हैं। हालांकि आप 3-4 पशु से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें करीब ₹5 लाख का खर्च आएगा। धीरे-धीरे जब आपको इसमें फायदा होने लगे तो आप पशुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं।
कमाई कैसे होगी?
उन्नत नस्ल के गाय-भैंस रोजाना 10 लीटर तक दूध देते हैं। अगर 3 पशु एक साथ दूध देते हैं तो 30-35 लीटर दूध रोज बेच सकेंगे, औसतन ₹2 हजार की रोजाना दूध बिक्री कर सकते हैं। महीने में 60 हजार की कमाई होगी। पशुओं के रखरखाव और खान-पान
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
डेयरी फार्मिंग शुरू हो जाने के बाद भी कई बातें हैं जिन्हें नजरंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई डेयरी फार्मर्स शुरूआत में अच्छी कमाई करते हैं लेकिन मेंटेन नहीं कर पाते और घाटे में चले जाते हैं। आज आपको ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
पशुओं का टीकाकरण
पशुओं के बाड़े में लगातार पानी और गंदगी होती रहती है। इसकी समय-समय पर सफाई करने के बाद भी कई तरह की मौसमी और संक्रमित बीमारियों का खतरा रहता है। पशुओं में खुरपका, मुंहपका और गलाघोंटू जैसी बीमारियां देखी जाती हैं। संक्रमण से बचाव के लिए पशु चिकित्सकों की सलाह लें और समय-समय पर टीकाकरण जरूर कराएं।
मिल्क प्रोसेसिंग से बढ़ाएं कमाई
अगर आप डेयरी फार्मिंग से हो रही कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो सिर्फ दूध बेचने से काम नहीं होगा। दूध को प्रोसेस करके घी, छाछ, मक्खन और खोवा जैसी चीजें बेचना चाहिए। आज के समय में डेयरी प्रोडक्ट्स में काफी मिलावट होती है। अगर आप शुद्ध प्रोसेस करके बेचते हैं तो अच्छी कमाई होगी। हालांकि डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने से पहले मार्केट में मजबूत नेटवर्क बनाएं और लोगों तक प्रचार करें नहीं तो खरीददारों की कमी हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।