सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Business Idea: खुद का कैफे या रेस्टोरेंट खोलने के लिए कहां से मिलेगा लोन, कौन-कौन से लायसेंस लेना जरूरी?

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 03:32 PM (IST)

    कैफे या रेस्टोरेंट खोलने के इच्छुक लोगों के लिए पूंजी, आवश्यक उपकरण और लाइसेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसमें FSSAI, GST जैसे अनिवार्य ला ...और पढ़ें

    रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करने के लिए बेसिक बातें (AI Image)

    रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करने के लिए बेसिक बातें (AI Image)

    HighLights

    1. 20-30 सीट वाले कैफे के लिए लागत और उपकरण।

    2. FSSAI, GST, ईटिंग हाउस, शराब लाइसेंस अनिवार्य।

    3. पीएम मुद्रा और पीएमईजीपी लोन योजनाएं उपलब्ध।

    नई दिल्ली| आज के समय में ज्यादातर लोग स्टार्टअप्स या खुद का कोई छोटा बिजनेस शुरू कर रहे हैं, या करना चाहते हैं। अधिकांश लोग फूड सेक्टर से जुड़े बिजनेस की ओर अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर आप भी एक छोटे 20-30 सीट वाले रेस्टोरेंट या कैफे रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए आपको पूंजी, सेटअप और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

    खर्च और जरूरी सामान

    20-30 सिटिंग वाले कैफे या रेस्टोरेंट से अच्छा बिजनेस शुरू हो सकता है। अगर खर्च की बात करें तो ये लोकेशन और इंटीरियर पर निर्भर करता है, जो कि ₹10 लाख - ₹25 लाख के बीच हो सकता है। आपको कुकिंग इक्विपमेंट जैसे गैस स्टोव, गैस कनेक्शन, तंदूर, ओवन और तवा जैसी चीजें लेनी होंगी। एक कमर्शियल फ्रिज और एयरटाइट स्टोरेज कंटेनर भी रखना होगा। फूड प्रिपरेशन के लिए मिक्सर, ग्राइंडर, कढ़ाई, भगोने, सर्विंग बाउल और खाना परोसने के लिए जरूरी प्लेट, चम्मच और गिलास लेने होंगे।

    रेस्टोरेंट के लिए कौन-कौन से लाइसेंस जरूरी हैं?

    • भारत में किसी भी फूड बिजनेस के लिए FSSAI लाइसेंस अनिवार्य है। आपको अपने कारोबार के आकार के अनुसार Basic, State या Central लाइसेंस लेना जरूरी है।
    • यदि आपका टर्नओवर निर्धारित सीमा से ऊपर जाता है या आप GST के तहत काम करना चाहते हैं, तो GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इससे आप ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम भी डिलिवरी पार्टनर्स के साथ आसानी से कर पाएंगे।
    • बड़े रेस्टोरेंट्स और कई खास जगहों में जरूरी नियम के अनुसार फायर विभाग से NOC भी लेनी पड़ सकती है।
    • कई शहरों में रेस्टोरेंट चलाने के लिए Eating House License लेना भी जरूरी होता है।
    • अगर आप रेस्टोरेंट में शराब परोसते हैं तो Liquor License भी लेना होगा। बता दें ये लायसेंस राज्य सरकार की ओर से मिलता है।

    कौन सी सरकारी योजना से लाभ मिलेगा?

    इस तरह के छोटे बिजनेस के लिए पीएम मुद्रा योजना सबसे लोकप्रिय है। इसमें आमतौर पर बिना गारंटी के ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है। आप अपने नजदीकी बैंक या जनसमर्थ पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

    इसके अलावा PMEGP (Prime Minister Employment Generation Programme) के तहत लोन आप ₹50 लाख तक का लोन ले सकते हैं। इसके तहत आप छोटे से लेकर बड़े साइज का रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अप्लाई बैंक या ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते हैं।

    खबरें और भी