Summer Business Plan: गर्मीयों में तगड़ी कमाई कराने वाले बिजनेस, ₹20 हजार का लगाकर कमा सकते हैं लाखों रुपये
गर्मी के दिनों में कम पूंजी लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने वाले बिजनेस आइडियाज बताए गए हैं। इसमें मैंगो शेक, पानीदार फलों और गन्ने के रस के ठेले जैसे विकल्प ...और पढ़ें

गर्मी के दिनों में कम बजट वाले बिजनेस प्लांस (AI Image)
नई दिल्ली| आज के समय में बहुत से लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए कई बार इन्वेस्टमेंट या फंड की कमी से उनका सपना अधूरा रह जाता है। हालांकि कुछ ऐसे बिजनेस भी हैं जिनकी शुरुआत काफी कम बजट के साथ की जा सकती है और गर्मी के दिनों में आप अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।
मैंगो शेक का बिजनेस
गर्मी के दिनों में आम और आम से मिलने वाली चीजों की भारी डिमांड बढ़ जाती है। आम इन दिनों बहुत ही 'खास' हो जाता है। मैंगो शेक का बिजनेस कहीं भी शुरू कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में भारी डिमांड में रहने वाले शेक की दुकान शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पूंजी की भी जरूरत नहीं होती है। आप एक मिक्सर ग्राइंडर, अपनी जरूरत के हिसाब से आम, दूध, ड्राईफूट्स, चीनी, बर्फ और इलेक्ट्रिसिटी का इंतजाम करके दुकान शुरू कर सकते हैं।
पानीदार फलों की दुकान
गर्मी के दिनों हर कोई खुद को हाइड्रेट रहने के लिए पानीदार फूड आयटम्स लेना पसंद करता है। आपको बता दें कि इन दिनों तरबूज-खरबूजा, चीकू और खीरा-ककड़ी जैसे पानीदार फलों की दुकान लगा सकते हैं। अगर आप ताजे फल बेचते हैं तो गर्मी के दिनों में झटपट बिक जाएंगे और आपकी रोजाना कमाई होगी। ताजे फल आप गांव के किसानों से खरीद सकते हैं, जहां क्वालिटी भी अच्छी मिलेगी और ट्रांसपोर्टिंग चार्ज भी बहुत कम लगेगा।
शुगरकेन जूस की दुकान
गन्ने का रस गर्मी के दिनों में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है। इसके ढेरों फायदे भी बताए जाते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों आप किसी भी कोने में गन्ने के जूस का ठेला लगा लें, लोग खुद आपको ढूंढते हुए आपकी दुकान तक आ जाएंगे। शुगरकेन जूस का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आपको एक ठेला और मशीन लेना होगा। ये 20-50 हजार के खर्च का काम है। बस इतने में आपका बिजनेस शुरू हो सकता है।
खबरें और भी
ऊपर बताए गए बिजनेस आइडिया गर्मी के मौसम में काफी डिमांड में रहते हैं। इतना ही नहीं इन्हें आप वन टाइम इन्वेस्टमेंट बिजनेस की तरह भी देख सकते हैं। रोजाना बिक्री और रोजाना बचत वाले इन कामों को शुरू करने के लिए बहुत अधिक स्पेस की भी जरूरत नहीं होती है। आप छोटा ठेला या खुद की छोटी सी दुकान लगाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।