अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान पहल ने यूपी में प्रधानों को उनके दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया
Ultratech Yashasvi Pradhan Initiative अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान अभियान ने UP के 75 जिलों में किए विकास कार्यों के प्रभाव को देखने के लिए 58000 से अधिक गांवों तक पहुंच बनाई। साथ ही प्रधानों को अभियान के दूसरे एडिशन के बारे में जानकारी दी गई। अभियान में उल्लेखनीय 68% की भागीदारी दर दर्ज की गई जिसमें 39808 प्रधानों ने प्रविष्टियां भेजीं। यह पहले एडिशन की तुलना में 4 गुना ज्यादा हैं।

नई दिल्ली| Ultratech Yashasvi Pradhan initiative : भारत की नंबर-1 सीमेंट अल्ट्राटेक ने उत्तर प्रदेश में अपने फ्लैग्शिप रूरल मार्केटिंग प्रोग्राम 'अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान' के दूसरे एडिशन की शुरुआत की। यह एक अनूठा मंच है जो ग्राम प्रधानों को उनके दृष्टिकोण और गांव में किए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित करता है और सशक्त बनाता है। उत्तर प्रदेश में अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान के पहले एडिशन के प्रभाव ने इसके दूसरे एडिशन में रिकॉर्ड भागीदारी को प्रेरित किया।
अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान अभियान ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में किए गए विकास कार्यों के प्रभाव को देखने के लिए 58,000 से अधिक गांवों तक पहुंच बनाई। साथ ही, प्रधानों को इस अभियान के दूसरे एडिशन के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में उल्लेखनीय 68% की भागीदारी दर्ज की गई, जिसमें 39,808 प्रधानों ने प्रविष्टियां भेजीं, जो पहले एडिशन में मिली 9,700 प्रविष्टियों की तुलना में चार गुना अधिक थी।
प्रधानों की भागीदारी दर और उनके द्वारा निष्पादित परियोजनाओं की गुणवत्ता को देखते हुए, राज्य में नोडल कार्यक्रमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 13 करने का निर्णय लिया गया। एक स्वतंत्र जूरी ने 13 नोड्स में 260 नोडल विजेताओं का चयन किया, जिन्हें अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान के नोडल कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
नोडल विजेताओं में से 20 राज्य स्तरीय यशस्वी प्रधानों को चुना गया और उन्हें 13 जुलाई 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य समापन समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही (उत्तर प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री), विशिष्ट अतिथि यतीन्द्र मिश्रा (जाने माने कवि व लेखक) और IAS अमित सिंह (निदेशक पंचायती राज्य विभाग) जैसे विजेताओं को सम्मानित किया।
चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज के विभिन्न क्षेत्रीय विशेषज्ञों से युक्त एक स्वतंत्र जूरी पैनल की नियुक्ति की गई थी। प्रत्येक प्रविष्टि का लोगों के जीवन पर प्रभाव सहित कई मानकों पर गहन मूल्यांकन किया गया। एक आगे बढ़ते कदम के रूप में, भारत की नंबर-1 सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम के दौरान 13 जुलाई 2025 को एक समर्पित हेल्पलाइन (मोबाइल नंबर: 7800780722) लॉन्च की।
जिससे उत्तर प्रदेश के प्रधान अल्ट्राटेक की तकनीकी विशेषज्ञता और समाधान का लाभ उठा सकें। इस नंबर के माध्यम से प्रधान अपने वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं के लिए तकनीकी सहायता और समाधान के लिए अल्ट्राटेक के तकनीकी विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे, जिससे वे केवल एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि एक सशक्त प्रतिष्ठा भी बना सकें।
उत्तर प्रदेश में इस पहल के क्रियान्वयन के लिए अल्ट्राटेक ने राज्य के अग्रणी समाचार संस्था दैनिक जागरण के साथ सहयोग किया, जो राज्य में अपनी व्यापक पहुंच और लोगों के बीच स्थापित विश्वास के लिए जाना जाता है।
अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान के बारे में
- 2022 में लॉन्च की गई अल्ट्राटेक की यशस्वी प्रधान पहल अल्ट्राटेक के विश्वास "गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा" और आदित्य बिरला समूह के उद्देश्य "एनरिचिंग लाईव्स" पर आधारित है।
- इस पहल की शुरुआत से अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 81,000 से अधिक गांवों तक यह पहुंच बना चुकी है, जिसमें 64,000 से अधिक प्रधानों की भागीदारी रही है और 740 प्रधानों को उनके दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और अनुकरणीय विकास कार्यों के लिए अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है।
- सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज के नेताओं द्वारा इसे एक अनूठी पहल के रूप में मान्यता दी गई है। अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान निरंतर नए मानदंड स्थापित कर रहा है और लोगों की प्रगति और राष्ट्र निर्माण के प्रति अल्ट्राटेक की प्रतिबद्धता को दिखाता है। अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान पहल, अल्ट्राटेक की ‘फोर्स फॉर नेशन बिल्डिंग’ के रूप में भूमिका को मजबूती प्रदान करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।