सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Subsidy Plan: कमर्शियल वाहन खरीदने पर तगड़ी सब्सिडी देती है ये सरकार, फायदा उठाने के लिए यहां करें अप्लाई...

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:32 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल सरकार की गतिधारा योजना बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए व्यावसायिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करती है। आवेदन के लिए रोजगार बैंक म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देश में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आम आदमी को रोजगार देने के लिए ढेरों योजनाएं चलाई जाती हैं। इन दिनों पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं जिसके चलते आज आपको राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एक खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत कमर्शियल वाहन खरीदने पर भी सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का नाम गतिधारा योजना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्या है गतिधारा योजना?

    गतिधारा योजना पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग की ओर से चलाई जाने वाली खास योजना है जो बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक माध्यम देने के लिए साल 2014 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत कमर्शियल वाहन खरीदने पर राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी देने का प्लान है।

    कितनी सब्सिडी मिलती है?

    गतिधारा योजना पश्चिम बंगाल के स्थायी निवासियों के लिए है इस योजना के तहत मालवाहक वाहनों की खरीदी पर शो रूम प्राइज की 30 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है, आपको बता दें कि अधिकतम 1 लाख रुपये तक सब्सिडी देने का प्लान है। लाभ लेने के लिए श्रम विभाग के रोजगार बैंक में नामांकन अनिवार्य है।

    लाभ लेने की पात्रता क्या है?

    आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए
    आवेदक की उम्र 25-45 साल होनी चाहिए (SC/ST/OBC के लिए उम्र सीमा में 5 साल और 3 साल की छूट है)
    परिवार की आय 25 हजार रुपये महीने से कम होनी चाहिए
    परिवार का अधिकतम एक ही सदस्य लाभ ले सकता है

    आवेदन का तरीका

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग के रोजगार बैंक में पंजीकृत होना चाहिए। उसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://employmentbankwb.gov.in/index.php पर जाएं और "न्यू एनरोलमेंट जॉब सीकर" पर क्लिक करें, यहां नियम और शर्तों को Accept करें और फिर जारी रखें। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सब्मिट करें।

    इसके बाद आपको लोकल RTO ऑफिस जाना है और वहां से वाहन खरीदने से जुड़ी सारी जानकारी लें और उनकी हेल्प से आपका फॉर्म भरा जाता है। फॉर्म रिव्यू होने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।

    जरूरी डाक्यूमेंट्स

    • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
    • रोजगार बैंक में नामांकन का प्रमाण
    • उम्र का प्रमाण
    • पते का प्रमाण
    • पहचान प्रमाण
    • बैंक का विवरण
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)