सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mutual Fund News: कम पैसे में बड़ा फंड बनाने का मौका! 20 जुलाई से आ रहे 5 नए NFO, महज ₹100 से करें SIP की शुरुआत!

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:19 PM (IST)

    Mutual Fund News: शेयर बाजार से हटकर निवेश के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। 20 जुलाई से 5 नए म्यूचुअल फंड NFO खुल रहे हैं, जिनमें आप मात्र ₹100 से ...और पढ़ें

    Mutual Fund News: कम पैसे में बड़ा फंड बनाने का मौका! 20 जुलाई से आ रहे 5 नए NFO, महज ₹100 से करें SIP की शुरुआत!

    Mutual Fund News: कम पैसे में बड़ा फंड बनाने का मौका! 20 जुलाई से आ रहे 5 नए NFO, महज ₹100 से करें SIP की शुरुआत!

    HighLights

    1. 20 जुलाई से 5 नए म्यूचुअल फंड NFO खुल रहे हैं।

    2. इनमें मात्र ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

    3. इसमें 2 ETF, 2 FoF और 1 फ्लैक्सी कैप फंड शामिल हैं।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार से हटकर निवेश करने वालों के लिए बढ़िया खबर सामने आई है। जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करने में काफी ज्यादा इंटरेस्टेड हैं। और निवेशकों की बढ़ती मांग को देखते हुए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) लगातार नए नए एनएफओ (New Fund Offer) ला रही हैं।

    ऐसे में अगर आप म्यूचुअल फंड नें निवेश करने के लिए ऑप्शन खोज रहे हैं, तो 20 जुलाई से 5 नए एनएफओ खुल रहे हैं, जहां आप सिर्फ ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उन 5 NFO के बारे में।

    किस तारीख में खुल रहे हैं NFO?

    अगर आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास कुछ दिन का ही समय है। 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच 5 एनएफओ खुलेंगे जिनमें 2 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, 2 फंड ऑफ फंड्स और 1 फ्लैक्सी कैप फंड शामिल है। इनमें से 4 पैसिव फंड और 1 एक्टिवली मैनेज्ड फंड है।

    कौन से हैं 5 नए NFO?

    • 1. HDFC Nifty Metal ETF
    • 2. HDFC Nifty Metal ETF FoF
    • 3. ICICI Prudential BSE Insurance ETF
    • 4. SBI Nifty Midap 150 Momentum 50 ETF FoF
    • 5. AlphaGrep Flexi Cap Fund

    कब तक कर सकते हैं इनमें निवेश?

    1. HDFC Nifty Metal ETF   

    खबरें और भी

    सब्सक्रिप्शन: 20 जुलाई से 24 जुलाई
    मिनिमम निवेश: ₹500

    2. HDFC Nifty Metal ETF FoF

    सब्सक्रिप्शन: 20 जुलाई से 3 अगस्त
    मिनिमम निवेश: ₹100

    3. ICICI Prudential BSE Insurance ETF

    सब्सक्रिप्शन: 20 जुलाई से 28 जुलाई
    मिनिमम निवेश: ₹1000

    4. SBI Nifty Midap 150 Momentum 50 ETF FoF

    सब्सक्रिप्शन: 22 जुलाई से 4 अगस्त
    मिनिमम निवेश: ₹5000

    5. AlphaGrep Flexi Cap Fund

    सब्सक्रिप्शन: 22 जुलाई से 4 अगस्त
    मिनिमम निवेश: ₹500

    म्यूचुअल फंड में किसे करना चाहिए निवेश?

    अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन शेयर बाजार के जोखिम से भी बचना चाहते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। हालांकि अपने लिए हमेशा सही फंड चुनना चाहिए क्योंकि फंड की ग्रोथ भी शेयर बाजार से जुड़ी हुई होती है। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड में या तो लमसम में निवेश कर सकते हैं या फिर हर महीने SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। याद रखें कि म्यूचुअल फंड में भले ही शॉर्ट में आपको फायदा न दिखे लेकिन यहां लॉन्ग टर्म में काफी अच्छा फायदा देखने के मिलता है।

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं देता है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

    ये भी पढ़ें: Top 5 Mutual Fund: 5 साल में 21% से ज्यादा का रिटर्न, ₹15 लाख के बनाए 25 लाख; SIP शुरू की तो बन जाएंगे मालामाल?