'इन योजनाओं में नहीं लेंगे नया निवेश'...Axis MF को क्यों लेना पड़ा ये फैसला? SEBI के नियम से है कनेक्शन
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने कुछ विदेशी योजनाओं में नया निवेश अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला SEBI के विदेशी निवेश संबंधी नियमों और उद्योग-व्यापी सीमाओ ...और पढ़ें

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने विदेशी योजनाओं पर लगाया ब्रेक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। एक्सिस म्यूचुअल फंड ने कुछ विदेशी योजनाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। इस फंड हाउस ने वैश्विक निवेश पर रेगुलेटरी सीमाओं का हवाला देते हुए चुनिंदा विदेशी योजनाओं में नए निवेश को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला 6 मई 2026 से लागू होगा। इस फैसले के तहत Axis Global Equity Alpha Fund of Fund, Axis Global Innovation Fund of Fund और Axis Greater China Equity Fund of Fund में फिलहाल नया निवेश नहीं लिया जाएगा।
नए निवेश को प्रोसेस नहीं किया जाएगा
नए नियम के तहत, फंड हाउस इन स्कीमों में एकमुश्त निवेश, स्विच-इन और SIP और STP जैसे सिस्टमैटिक ट्रांजैक्शन के लिए नए रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना बंद कर देगा। Axis AMC ने कहा कि 5 मई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे के बाद जमा किए गए ऐसे किसी भी अनुरोध को पूरा नहीं किया जाएगा।
यह निलंबन अस्थायी है और अगली सूचना तक जारी रहेगा। फंड हाउस ने सब्सक्रिप्शन फिर से शुरू करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई है।
क्यों लिया गया ये फैसला?
यह फैसला SEBI के जून 2024 के मास्टर सर्कुलर में बताए गए विदेशी निवेश फ्रेमवर्क के मुताबिक है। इन नियमों के तहत, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल विदेशी निवेश की सीमा $7 बिलियन तय की गई है, जिसमें विदेशी ETF के लिए $1 बिलियन की अलग से सीमा रखी गई है।
फंड सिर्फ 1 फरवरी, 2022 तक उपलब्ध गुंजाइश (headroom) के अंदर ही विदेश में निवेश कर सकते हैं।
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड भी उठा चुका ऐसा ही फैसला
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने यह कदम कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड द्वारा अपनी चार विदेशी योजनाओं में नए निवेश की सीमा को 1 लाख रुपये प्रति PAN प्रति माह तक सीमित करने के तुरंत बाद लिया है। इन दोनों फंड हाउस के ये फैसले वैश्विक निवेश पर पूरी इंडस्ट्री में और अधिक सख्त पाबंदियों का संकेत देता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।