सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculation: हर दिन बस 10 रुपये की बचत बना देगी आपको लखपति, कैसे करना होगा निवेश, कितना लगेगा समय?

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 08:21 AM (IST)

    म्यूचुअल फंड एसआईपी आज निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी एक वजह ये है कि आप इसमें किस्तों में निवेश कर भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आज के दिन केवल बचत करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको अपनी बचत को सही तरीके और सही जगह निवेश करना भी काफी जरूरी है। आप म्यूचुअल फंड एसआईपी की मदद से हर दिन की बचत से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ा धैर्य की जरूरत होगी। 

    आपके हर दिन की 10 रुपये की बचत ही आपको लखपति बना सकती है। आइए इसकी कैलकुलेशन समझते हैं। 

    हर दिन -10 रुपये 

    हर महीने - 300 रुपये (हमने यहां एक महीने में 30 दिन माने हैं)

    इस तरह से निवेश रकम हर महीने 300 रुपये होगी।

    कैलकुलेशन 

    निवेश रकम- 300 रुपये

    रिटर्न- 12 फीसदी 

    अगर कोई व्यक्ति हर महीने 300 रुपये निवेश करता है और एक लाख का फंड तैयार करना चाहता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 13 साल तक निवेश करना होगा। ये रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। इन 13 सालों में आपको 1,07,350 रुपये मिल सकते हैं। इस तरह से आपका केवल रिटर्न ही 60,550 रुपये बन सकता है। इसके साथ ही आपका मूलधन 46,800 रुपये होगा। 

    म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले रखें ये ध्यान

    1. जल्दी रिटर्न की उम्मीद

    अक्सर निवेशक एसआईपी को शॉर्ट टर्म निवेश मान लेते हैं। लेकिन इसका फायदा हमें लंबे समय तक निवेश करने भी दिखता है। ये देखा गया है कि अगर कोई फंड 6 या 1 साल में उम्मीद जितना रिटर्न न दें तो उसे बेकार मान लिया जाता है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में धैर्य सबसे महत्वपूर्ण है।

    2. बाजार में गिरावट

    जब शेयर बाजार में लगातार गिरावट आती है, तो ऐसी स्थिति में निवेशकों के मन में डर बैठ जाता है। लेकिन ये समय निवेश के लिए सबसे बेहतर है। आप इस समय सामान्य निवेश रकम पर फंड की ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं। इसलिए बाजार के गिरावट की डर से एसआईपी से पैसे निकालना सही नहीं है। 

    3.लंबे समय निवेश पर होगा असली फायदा

    म्यूचुअल फंड एसआईपी का फायदा तभी मिलेगा जब आप इसे लंबे समय तक करें। लंबे समय तक निवेश करने पर आपको कम्पाउंडिंग का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा।

    4.Step Up चुनें

    म्यूचुअल फंड में आपको स्टेप अप का ऑप्शन मिलता है। ये काफी फायदेमंद होता है। स्टेप अप के जरिए आप निवेश की रकम को हर साल कुछ फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। आप जितना ज्यादा निवेश करेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।  

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)