Mutual Fund के जरिए डिफेंस स्टॉक में करना चाहते हैं निवेश? एक्सपर्ट से जानें कौन-सा फंड है बेस्ट
Best Mutual Fund for Defence Stocks: पिछले पाँच वर्षों में रक्षा क्षेत्र में निवेश लगभग दोगुना हो गया है। यह क्षेत्र भविष्य में भी तेजी से आगे बढ़ने क ...और पढ़ें

पिछले पाँच वर्षों में रक्षा क्षेत्र में निवेश लगभग दोगुना हो गया है। यह क्षेत्र भविष्य में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना रखता है। अगर आप भी डिफेंस स्टॉक में पैसा लगाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन-से स्टॉक में पैसा लगाया जाए तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। हमारे एक्सपर्ट आपको बताएंगे कि कौन-से फंड डिफेंस स्टॉक के लिए बेस्ट है।
आइए जानते हैं कि आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता ने हमें डिफेंस स्टॉक के बारे में क्या बताया है। इसके साथ ही डिफेंस स्टॉक में आप शेयर्स खरीदने के अलावा और कैसे निवेश कर सकते हैं।
Defence Stocks में कैसे कर सकते हैं निवेश
रक्षा क्षेत्र पिछले पाँच वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ा है। इस साल के बजट के अनुसार रक्षा उत्पादन क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाकर रक्षा क्षेत्र के लिए नए अवसर खोले गए हैं। इससे इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी भी काफी बढ़ी है।
पिछले पाँच वर्षों में रक्षा क्षेत्र में निवेश लगभग दोगुना हो गया है। यह क्षेत्र भविष्य में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना रखता है।
रक्षा क्षेत्र में निवेश करने के तीन प्रमुख तरीके हैं —
1) इक्विटी निवेश
इक्विटी निवेश सीधा शेयर बाजार से जुड़ा होता है। इसमें निवेश करने पर लाभ की संभावना अधिक होती है, लेकिन जोखिम भी ज्यादा रहता है।
क्योंकि यह डायरेक्ट स्टॉक्स में किया जाता है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव बहुत तेजी से होता है। बाजार गिरने पर नुकसान भी हो सकता है।
2) इंडेक्स फंड
इंडेक्स फंड किसी विशेष इंडेक्स को प्रतिबिंबित करते हैं। वर्तमान में रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुल सात इंडेक्स उपलब्ध हैं। ये फंड रक्षा क्षेत्र के दो प्रमुख इंडेक्स से जुड़े होते हैं। पिछले वर्ष इन इंडेक्स फंड्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इनमें मोतीलाल ओसवाल का रक्षा क्षेत्र इंडेक्स फंड काफी चर्चा में रहा है। इस फंड ने पिछले वर्ष लगभग 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया। आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह सेक्टर लगातार आगे बढ़ेगा और इसमें करीब 20 प्रतिशत सालाना ग्रोथ की संभावना है।
3) एक्टिव फंड
एक्टिव फंड में लगभग 25 कंपनियों के शेयर शामिल होते हैं। फंड मैनेजर इन कंपनियों का चयन अपने रिसर्च के आधार पर करता है। इन फंड्स ने पिछले दो वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है। यदि आप कम जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो इंडेक्स फंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
निवेश करने से पहले अपना रिसर्च जरूर करें और जोखिम को समझें।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।