सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hybrid Mutual Fund क्या है, आपको इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं; किसने दिया सबसे अच्छा रिटर्न?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 05:19 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आज हर कोई बढ़-चढ़कर निवेश कर रहा है। आप अपनी सहूलियत और व्यक्तिगत जरूरत के हिसाब से चुन सकता है। लेकिन उसके लिए आपको हर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के जरिए आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। आप अलग-अलग फंड में निवेश कर अपने पोर्टफोलियो को और बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड के जरिए व्यक्ति अपनी सहूलियत और व्यक्तिगत जरूरत के हिसाब से फंड चुन सकता है।

    सबसे पहले जानते हैं कि हाइब्रिड फंड क्या होते (What is Hybrid Mutual fund) हैं?

    क्या होता है Hybrid Fund?

    हाइब्रिड म्यूचुअल फंड को अधिक सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि इसके अंतर्गत इक्विटी और डेट दोनों ही आते हैं। दो अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प होने से ये बैलेंस रहता है। हालांकि क्योंकि इसमें डेट भी मिला है, इसलिए आपको मामूली या सामान्य रिटर्न ही देखने को मिलेगा। 

    क्या आपको निवेश करना चाहिए?

    अगर आप एक बैलेंस फंड को देख रहे हैं, जो इक्विटी फंड से ज्यादा सुरक्षित हो, तो ये फंड आपके लिए है। हालांकि इसमें इक्विटी जैसे आकर्षक रिटर्न मिलने के चांस कम होते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न को देखकर निवेश न करें। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें। 

    म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले रखें ये ध्यान

    1. जल्दी रिटर्न की उम्मीद

    अक्सर निवेशक एसआईपी को शॉर्ट टर्म निवेश मान लेते हैं। लेकिन इसका फायदा हमें लंबे समय तक निवेश करने भी दिखता है। ये देखा गया है कि अगर कोई फंड 6 या 1 साल में उम्मीद जितना रिटर्न न दें तो उसे बेकार मान लिया जाता है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में धैर्य सबसे महत्वपूर्ण है।

    2. बाजार में गिरावट

    जब शेयर बाजार में लगातार गिरावट आती है, तो ऐसी स्थिति में निवेशकों के मन में डर बैठ जाता है। लेकिन ये समय निवेश के लिए सबसे बेहतर है। आप इस समय सामान्य निवेश रकम पर फंड की ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं। इसलिए बाजार के गिरावट की डर से एसआईपी से पैसे निकालना सही नहीं है। 

    3.लंबे समय निवेश पर होगा असली फायदा

    म्यूचुअल फंड एसआईपी का फायदा तभी मिलेगा जब आप इसे लंबे समय तक करें। लंबे समय तक निवेश करने पर आपको कम्पाउंडिंग का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)