सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIP: हर दिन सिर्फ ₹100 निवेश कर बनाएं 1 करोड़ का फंड, आपके लिए पेश है करोड़पति बनने का सीक्रेट!

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    SIP Investment Calculations: हर दिन सिर्फ ₹100 SIP में निवेश करके आप लंबी अवधि में लगभग ₹1 करोड़ का फंड बना सकते हैं। यह लेख कंपाउंडिंग की शक्ति और 10 ...और पढ़ें

    100 रुपये से बनाएं करोड़ों का फंज (AI-generated photo)

    100 रुपये से बनाएं करोड़ों का फंज (AI-generated photo)

    HighLights

    1. हर दिन ₹100 SIP से करोड़पति बनने का आसान तरीका।

    2. कंपाउंडिंग की शक्ति से 30 साल में ₹1 करोड़ का फंड।

    3. 10, 20, 30 साल में निवेश पर अनुमानित रिटर्न की गणना।

    नई दिल्ली: महंगाई के दौर में जहां बड़ी बचत करना मुश्किल लग रहा है, वहीं एक छोटी-सी आदत आपकी पूरी फाइनेंशियल (Financial) लाइफ बदल सकती है। अगर आप रोज सिर्फ ₹100 अलग रखकर SIP (Systematic investment plan) में निवेश करते हैं, तो यही मामूली रकम समय के साथ लाखों और यहां तक कि करोड़ के करीब भी पहुंच सकती है।

    अगर आप हर रोज ₹100 की SIP शुरू करते हैं और आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो धीरे-धीरे आपका पैसा बढ़ता है और लंबी अवधि में बड़ा आकार बनता है।

    समझिए पूरा गणित

    मान लेते हैं ये कि

    * हर दिन निवेश: ₹100
    * यानी महीने में लगभग: ₹3,000
    * सालाना निवेश: ₹36,000
    * अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना

    10 साल में कितना बनेगा?

    * कुल निवेश: ₹3.6 लाख
    * अनुमानित रिटर्न के बाद फंड: करीब ₹7 लाख – ₹8 लाख
    यानी आपका पैसा लगभग दोगुना हो सकता है।

    20 साल में कितना बनेगा?

    * कुल निवेश: ₹7.2 लाख
    * अनुमानित फंड: करीब ₹25 लाख – ₹30 लाख
    यहां से compounding तेजी पकड़ता है और निवेश से ज्यादा रिटर्न आने लगता है।

    वहीं 30 साल में कितना बनेगा?

    * कुल निवेश: ₹10.8 लाख
    * अनुमानित फंड: करीब ₹90 लाख से ₹1 करोड़+ मिलता है।
    लंबी अवधि में छोटा ₹100 रोज का निवेश भी करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।

     कैसे काम करता है SIP?

    SIP की सबसे बड़ी ताकत है कंपाउंडिंग, यानी आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाता है। खास बात यह है कि शुरुआती सालों में ग्रोथ धीमी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, रिटर्न की रफ्तार तेज हो जाती है और आखिरी के सालों में फंड में सबसे ज्यादा उछाल आता है।

    यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission से पहले बड़ी खुशखबरी: इन कर्मचारियों की सैलरी में हो गई तगड़ी बढ़ोतरी, खाते में कब से बढ़कर आएगी?