सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC MF: इस स्कीम ने कर दिया कमाल, 3 साल में पैसा डबल; 10 साल में ऐसे बना ₹34 लाख का फंड

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 01:05 PM (IST)

    LIC इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (LIC Infrastrucure Fund) ने 3, 5 और 10 साल में 28% तक CAGR रिटर्न देकर LIC के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंड के रूप में उभरा है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एलआईसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने दिया है शानदार रिटर्न

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी, म्यूचुअल फंड सेवाएं भी देती है। इसके पास कई म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जिनमें से एक स्कीम ने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिया है। ये है एलआईसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड – डायरेक्ट प्लान। ये 3, 5 और 10 सालों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला LIC म्यूचुअल फंड बनकर उभरा है। इस फंड ने 28% तक CAGR रिटर्न दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने वाली इस स्कीम ने लम्प-सम (यानी एक साथ बड़ी रकम का निवेश) और SIP दोनों तरह के निवेश पर अच्छी वेल्थ जनरेट की।

    ये है इंफ्रास्ट्रक्चर-फोकस्ड स्कीम

    3 साल, 5 साल और 10 साल के परफॉर्मेंस के आधार पर, यह इंफ्रास्ट्रक्चर-फोकस्ड स्कीम सभी टाइमफ्रेम में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली LIC एमएफ स्कीम रही। इस फंड ने उन इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया, जिन्होंने एक बार में इन्वेस्टमेंट (लम्प-सम) किया और मार्केट के उतार-चढ़ाव के बावजूद इन्वेस्टेड रहे।

    ₹1 लाख का निवेश कितना बना?

    निवेश की अवधि सालाना रिटर्न (%) ₹1 लाख के कितने बने
    3 साल 28.26 ₹2.10 लाख
    5 साल 27.06 ₹3.31 लाख
    10 साल 17.85 ₹5.17 लाख

    ₹10 हजार की SIP से बना ₹34 लाख का फंड

    निवेश अवधि सालाना रिटर्न (%) ₹10000 मासिक की SIP
    3 साल 17.17 ₹4.64 लाख
    5 साल 22.03 ₹10.36 लाख
    10 साल 19.86 ₹34 लाख

    शुरुआत से अब तक कैसा रहा परफॉर्मेंस?

    इस फंड को 2 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। तब से अब तक इसने सालाना 15.19% का रिटर्न दिया है। इसे NIFTY इंफ्रास्ट्रक्चर TRI के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है और यह ओपन-एंडेड स्ट्रक्चर को फॉलो करता है। यह फंड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सेक्टर्स पर अधिक फोकस करता है, जिसमें इंडस्ट्रियल सेक्टर (54%) और मैटीरियल्स, एनर्जी और यूटिलिटीज, फाइनेंशियल और कंज्यूमर शामिल हैं।

    इन कंपनियों में सबसे ज्यादा एक्सपोजर?

    स्टॉक के मामले में, फंड डाइवर्सिफाइड है, जिसमें शक्ति पंप्स, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, REC, अपोलो हॉस्पिटल्स, कमिंस इंडिया और भारत बिजली जैसे नामों में होल्डिंग्स फैली हुई हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी एक स्टॉक पोर्टफोलियो पर हावी न हो।

     

    ये भी पढ़ें - 4 दिन में 5 शेयरों ने दिया 70% तक रिटर्न, निवेशकों की हो गई मौज; आपके पास है कोई?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक म्यूचुअल फंड स्कीम की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)