सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निवेश से पहले समझ लें Mid Cap Funds का A to Z, आपको पैसा लगाना करना चाहिए या नहीं?

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 07:04 AM (IST)

    यह लेख मिड कैप फंड्स के बारे में बताता है, जो मिड साइज की कंपनियों में निवेश करते हैं। इनमें अच्छी वृद्धि की संभावना और स्मॉल कैप की तुलना में कम जोखि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    म्यूचुअल फंड के तहत निवेशकों को आकर्षित रिटर्न मिल जाता है। इसके साथ ही इसके जरिए आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। यही कारण है कि आज ज्यादा से ज्यादा निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं। 

    आज हम म्यूचुअल फंड के ही एक टाइप मिड कैप फंड के बारे में बात करेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि मिड कैप फंड क्या होते हैं?

    क्या होता है Mid Cap Fund?

    मिड कैप फंड के अंतर्गत मिड साइज कंपनी (न ज्यादा छोटी और न ही बड़ी) कंपनियां शामिल होती है। क्योंकि ये मिड साइज कंपनी है इसलिए इसके ग्रोथ होने के चांस भी ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही स्मॉल कैप फंड के मुकाबले इसमें खतरा भी कम होता है। हालांकि लार्ज कैप से अगर तुलना करें तो रिस्क मिड कैप में ज्यादा है। ये इक्विटी फंड का ही एक टाइप है। 

    आप निवेश करें या नहीं

    अगर आप बहुत ज्यादा जोखिम नहीं चाहते और साथ ही ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं जो समय के साथ ग्रो करें तो मिड कैप फंड आपके लिए बेहतर ऑप्शन रहेगा। हालांकि ये ध्यान रखें कि इसमें भी रिस्क है और मिड कैप में मिलने वाला रिटर्न बाकी फंड की तरह शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। 

    किस मिड फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

    फंड 1 साल में रिटर्न एनएवी (NAV) एक्सपेंस रेश्यो (%)
    ICICI प्रू मिडकैप फंड 24.89% 344.58 1.03
    HSBC मिडकैप फंड 22.74% 436.32 0.65
    मिराए एसेट मिडकैप फंड 19.31% 38.4 0.56
    निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड 19.01% 4519.78 0.72
    इन्वेस्को इंडिया मिडकैप फंड 18.49% 204.01 0.54


    एसआईपी चुने या लमसम

    अब सवाल है कि अगर मिड कैप में निवेश करें तो क्या तरीका चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। विशेषज्ञों की मानें तो एसआईपी बेहतर विकल्प रहता है। क्योंकि एसआईपी के जरिए हर महीने या चुने गए समय पर निवेश किया जाता है। इससे होता ये है कि अगर मार्केट में भारी गिरावट हो तो आपको फंड की यूनिट सस्ते में मिल जाती है। फिर शेयर बाजार चढ़ते ही ये यूनिट महंगी हो जाती है और आपको पुराने यूनिट पर अच्छा फायदा मिल जाता है। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)