Mutual Fund Rule changes: निवेशक हो जाए सावधान! म्यूचुअल फंड में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव; आप पर पड़ेगा सीधा असर
म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अगले महीने से कई नियम बदलने वाले हैं, जिनका सीधा असर उनके पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। सेबी ने सॉल्यूशन ओरिएंटेड स् ...और पढ़ें

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में आज हर कोई निवेश करना चाहता है। इसमें आपको 12 से 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि ये रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। म्यूचुअल फंड में लोग इसलिए भी निवेश करना चाहते हैं क्योंकि इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं।
अगले महीने से म्यूचुअल फंड से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इनका असर आपके पोर्टफोलियो पर पड़ सकता है। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।
इस कैटेगरी को किया जाएगा बंद
म्यूचुअल फंड के अंतर्गत आने वाली सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम में 41 स्कीम्स शामिल हैं। इनमें 29 रिटायरमेंट और 12 चिल्ड्रन फंड को शामिल किया गया है। इसका टोटल एयूएम (Total AUM) 57,274 करोड़ रुपये का है। शेयर बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था सेबी ने सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम को बंद कर लाइफ साइकिल फंड की घोषणा की है।
सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम के अंतर्गत आने वाली 29 रिटायरमेंट और 12 चिल्ड्रन फंड को लाइफ साइकिल फंड में शिफ्ट किया जाएगा। इस स्कीम के तहत शुरुआत में आपके पोर्टफोलियो में इक्विटी की तरफ झुकाव ज्यादा होगा। फिर मैच्योरिटी आते-आते डेट फंड पोर्टफोलियो में ज्यादा शामिल होंगे।
FOF में क्या बदलेगा
एफओएफ के अंतर्गत कई तरह फंड शामिल होते हैं। एफओएफ के तहत दूसरे म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया जाता है। नए नियम के तहत अब एफओएफ फंड को 95 फीसदी पैसा अंडरलाइंग फंड में लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कीम का नाम कैटेगरी जैसा होना जरूरी है।
खबरें और भी
कब होंगे नियम लागू?
सेबी के सर्कुलर के मुताबिक ये नियम 6 महीने में लागू हो जाएंगे। लोगों के मन में यह सवाल है कि सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम्स में लगाया गया पैसा कहां जाएगा। आपको बता दें कि निवेशकों के पैसे सामान्य स्कीम में निवेश किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।