Parag Parikh vs HDFC Flexi Cap: ₹3000 की SIP या ₹1 लाख का लमसम, कैलकुलेशन में कहां बना बड़ा फंड?
पराग पारिख और एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड की तुलना में, एचडीएफसी ने लंबी अवधि में लमसम निवेश पर बेहतर रिटर्न दिया है, जबकि एसआईपी रिटर्न में दोनों के बी ...और पढ़ें
-1782118488093_m.webp)
Parag Parikh vs HDFC Flexi Cap: ₹3000 की SIP या ₹1 लाख का लमसम, कैलकुलेशन में कहां बना बड़ा फंड
HighLights
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप ने लमसम निवेश पर पराग पारिख से बेहतर रिटर्न दिया।
₹3000 की एसआईपी में दोनों फंडों के रिटर्न में मामूली अंतर।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप का एयूएम एचडीएफसी से काफी अधिक है।
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की दुनिया में पराग पारिख (Parag Parikh) फ्लेक्सी कैप फंड और एचडीएफसी (HDFC) फ्लेक्सी कैप फंड दो ऐसे नाम हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। दोनों ही देश के सबसे बड़े और पसंदीदा फंड्स में से एक हैं। दोनों का AUM ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का है।
लेकिन अगर आंकड़ों पर जाएं तो, दोनों के NAV में बड़ा अंतर है। ऐसे में कई निवेशकों के मन में सवाल आ सकता है कि भविष्य में मोटा फंड बनाने के लिए कहां ज्यादा पैसा लगाएं। ऐसे में आइए आज आपको समझाते हैं कि अगर दोनों में ₹3000 की एसआईपी करें, तो कौन सा फंड ज्यादा रिटर्न देगा।
फंड का साइज और NAV का खेल
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप: ये फंड इस कैटगरी का बादशाह है। इसका कुल एसेट (AUM) करीब ₹1,41,446 करोड़ है और इसका NAV ₹90.14 है। इस फंड ने एक साल में तो अच्छा रिटर्न नहीं दिया है लेकिन तीन सालों में 15.31% का सालाना रिटर्न दिया, वहीं 5 सालों में भी इसने 15.25% का सीएजीआर रिटर्न दिया है।
HDFC फ्लेक्सी कैप: ये फंड इस समय देश का तीसरा सबसे बड़ा फंड है, जहां इसका एसेट साइज ₹1,01,821 करोड़ है और इसकी NAV ₹2,199.96 है। इस फंड के रिटर्न की बात करें तो पराग पारिख से इतर, इसने 1 साल में 3.24% का रिटर्न दिया, वहीं 3 सालों में इसने 18.22% का सालाना रिटर्न दिया है।
खबरें और भी
कमाई के मामले में कौन आगे?
मान लेते हैं कि आपने दोनों फंड्स में ₹1,00,000 लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू क्या होती:
1 साल का हाल: पिछले एक साल में मार्केट के उतार-चढ़ाव की वजह से पराग पारिख में आपका ₹1 लाख घटकर ₹99,210 रह जाता, जबकि HDFC में ये बढ़कर ₹1,02,836 हो जाता।
3 साल का सफर: HDFC यहां भी आगे है। HDFC में आपका ₹1 लाख बनता करीब ₹1,56,598, जबकि पराग पारिख में ये होता ₹1,46,389।
5 साल का सफार: HDFC की बात करें तो इस फंड में 5 सालों में ₹1 लाख को ₹2,16,630 बना दिया, पाराग पारिख ने ₹1 लाख के ₹1,89,898 बनाए होते।
SIP के लिए कैलकुलेशन समझें:
मान लीजिए आपने पराग पारिख फ्लैक्सी कैप में हर महीने ₹3000 की एसआईपी चालू की। 5 सालों में आपने इसमें ₹1,80,000 निवेश किए, और टैक्सकटने के बाद आपके पास कुल रिटर्न होगा ₹2,50,072, यानी कि लगभग आपको ₹70,000 का फायदा होगा।
वहीं अगर आप HDFC फ्लैक्सी कैप में 5 सालों के ₹3000 की एसआईपी करते तो, आपका कुल निवेश ₹1,80,000 का होता और टैक्स कटने के बाद आपको ₹2,66,669 बतौर रिटर्न मिलते।
देखा जाए तो दोनों फंड के एसआईपी रिटर्न में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन अगर हम इसमें लमसम निवेश करते हैं तो काफी ज्यादा अंतर साफ दिखाई देता है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)
ये भी पढ़ें: SIP vs RD: ₹25,000 की SIP या RD, 5, 10 और 20 सालों में कहां तैयार होगा करोड़ों का फंड? कैलकुलेशन से समझें