Top Mutual Funds: बाजार में भारी गिरावट के बीच ये म्यूचुअल फंड्स हैं सबसे सुरक्षित, देखें पूरी लिस्ट
Top Mutual Funds: 9 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशक चिंतित हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए यह सुनहरा अवसर है। ...और पढ़ें

9 मार्च, सोमवार को शेयर बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 1 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स में लगभग 1750 अंकों की गिरावट है। वहीं एनएसई भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई निफ्टी 50 में लगभग 600 अंक गिर चुके हैं। इतनी गिरावट को देखते हुए निवेशक घबराए हुए हैं। म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए ये घबराने का समय नहीं है।
म्यूचुअल फंड पर मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसका एनएवी (NAV) भी शेयर बाजार के अधीन होता है। इसलिए मार्केट गिरने पर आप म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर ये म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है।
अब म्यूचुअल फंड में निवेश तो कर लें लेकिन कौन-सा फंड इस समय सबसे सुरक्षित है, आइए जानते हैं। हमने इसे लेकर आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत की है। उन्होंने हमें 3 सुरक्षित म्यूचुअल फंड का ऑप्शन बताया है और साथ ही एक ऐसे फंड के बारे में भी बताया है जो इस परिस्थिति में आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। चलिए अब इनकी लिस्ट भी देख लेते हैं।
| फंड | रिटर्न | एक्सपेंस रेश्यो | एनएवी (NAV) |
| HDFC लो ड्यूरेशन फंड | 7.52% | 0.46% | 65.40 रुपये |
| कोटक लो ड्यूरेशन फंड | 7.55% | 0.42% | 3807.75 रुपये |
| कोटक आर्बिट्रेज फंड | 6.82% | 0.38% | 41.84 रुपये |
| आदित्य बिड़ला SL निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड | 51.27% | 0.33% | 12.21 रुपये |
शेयर बाजार में गिरावट के समय भी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंडिया डिफेंस फंड बेहतर रिटर्न दे सकता है।-अनिरुद्ध गुप्ता
क्यों दे सकता है ज्यादा रिटर्न?
परिस्थितियों को भी देखें तो ये फंड निवेश के लिए बेहतर ऑप्शन है। बीते साल अलग-अलग देशों के बीच युद्ध की परिस्थिति बनी। भारत और पाकिस्तान के बीच भी साल 2025 में मतभेद बढ़ते हुए दिखें। इसलिए इस फंड बीते साल निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
बाकी फंड्स का क्या?
बाकी के सभी फंड, डेट कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं। लो ड्यूरेशन फंड अक्सर सुरक्षित सिक्योरिटी जैसे बॉन्ड इत्यादि में निवेश करते हैं। लो ड्यूरेशन फंड को शार्ट टर्म निवेश के लिए भी जाना जाता है। आप इनसे अपने शॉर्ट टर्म गोल (Short term goals) पूरे कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।