अब म्यूचुअल फंड भी कर सकेंगे गिफ्ट! ₹10000 तक निवेश ऐसे होगा आसान, 6 पॉइंट में जानें क्या है SEBI का प्लान?
Mutual Fund Gift India: सेबी ने म्यूचुअल फंड में निवेश को आसान बनाने के लिए 'गिफ्ट प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट' (गिफ्ट पीपीआई) का प्रस्ताव दिया है। जा ...और पढ़ें

अब म्यूचुअल फंड भी कर सकेंगे गिफ्ट! ₹10000 तक निवेश ऐसे होगा आसान, 6 पॉइंट में जानें क्या है SEBI का प्लान?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| क्या आप म्यूचुअल फंड भी गिफ्ट (Mutual Fund Gift India) कर सकते हैं? इसका जवाब है- हां। दरअसल, सेबी ने एक ऐसा आइडिया पेश किया है, जिससे निवेश को उतना ही आसान बनाया जा सके जितना किसी को गिफ्ट देना।
सेबी ने 'गिफ्ट प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट' यानी गिफ्ट पीपीआई (Gift PPI SEBI) का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद है- ज्यादा से ज्यादा लोगों को म्यूचुअल फंड में निवेश की तरफ आकर्षित करना। खासकर उन लोगों को जो पहली बार निवेश करना चाहते हैं।
लेकिन उससे पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर गिफ्ट पीपीआई है क्या और यह काम कैसे करता है? तो चलिए समझते हैं पूरी खबर।
क्या है Gift PPI और कैसे करेगा काम?
इस प्लान का तरीका काफी सिंपल है। कोई भी व्यक्ति बैंक ट्रांसफर या यूपीआई के जरिए एक गिफ्ट कार्ड (Gift PPI) खरीद सकता है। इसके बाद वह इसे किसी और को गिफ्ट कर सकता है।
जिसे यह गिफ्ट मिलेगा, वह एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के प्लेटफॉर्म पर जाकर इस कार्ड को रिडीम करेगा और उसी रकम को म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकेगा।
यह आइडिया एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी (AMFI) की तरफ से दिया गया था, जिसमें गिफ्टिंग कल्चर को निवेश से जोड़ने की कोशिश की गई है।
सेबी के नियम और सुरक्षा के इंतजाम
सेबी (SEBI) ने इस सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए कई नियम भी प्रस्तावित किए हैं।
- गिफ्ट पीपीआई, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट नियमों के तहत आएगा
- अधिकतम वैल्यू ₹10000 होगी
- कार्ड को रीलोड नहीं किया जा सकेगा
- कैश निकासी की अनुमति नहीं होगी
- केवल बैंक ट्रांसफर या UPI से ही फंडिंग होगी
इन नियमों का मकसद है ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना और धोखाधड़ी की संभावना को कम करना।
ओनरशिप वेरिफिकेशन होगा जरूरी
इस प्लान का सबसे अहम हिस्सा है- ओनरशिप चेक। जिसे गिफ्ट कार्ड मिलेगा, उसे पहले यह साबित करना होगा कि वह उसी का मालिक है। यह जानकारी उसके म्यूचुअल फंड फोलियो से मैच की जाएगी। अगर डिटेल्स में गड़बड़ी हुई, तो ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो जाएगा और पैसा वापस गिफ्ट देने वाले के खाते में चला जाएगा। यह नियम 'थर्ड पार्टी पेमेंट' को रोकने के लिए है।
यह भी पढ़ें- निवेश से पहले समझ लें Mid Cap Funds का A to Z, आपको पैसा लगाना करना चाहिए या नहीं?
निवेश की लिमिट और जरूरी शर्तें
SEBI ने इसमें कुछ लिमिट भी तय की हैं। जैसे-
- गिफ्ट पीपीआई, ई-वॉलेट और कैश मिलाकर एक निवेशक ₹50000 सालाना तक ही निवेश कर सकता है
- गिफ्ट कार्ड की पूरी राशि एक बार में निवेश करनी होगी
- कार्ड की वैधता 1 साल होगी
- समय पर उपयोग न होने पर पैसा वापस मिल जाएगा
इसके अलावा, गिफ्ट देने वाला किसी खास स्कीम का सुझाव दे सकता है, लेकिन उसे मानना जरूरी नहीं होगा। निवेशक चाहें तो डिस्ट्रीब्यूटर की मदद भी ले सकते हैं।
कोई कैशबैक या ऑफर नहीं मिलेगा
सेबी ने साफ किया है कि इस तरह के निवेश पर कोई कैशबैक, रिवॉर्ड या प्रमोशनल ऑफर नहीं मिलेगा। इसका मकसद है कि लोग सिर्फ ऑफर के लालच में निवेश न करें, बल्कि समझदारी से फैसला लें।
आम लोगों के लिए क्या मतलब?
यह प्रस्ताव अगर लागू होता है, तो म्यूचुअल फंड में एंट्री पहले से काफी आसान हो जाएगी। जैसे हम त्योहार या बर्थडे पर गिफ्ट देते हैं, वैसे ही अब निवेश का गिफ्ट भी दिया जा सकेगा।
सेबी ने इस प्रस्ताव पर लोगों से 14 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे हैं। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो भारत में निवेश का तरीका काफी बदल सकता है। खासकर नए निवेशकों के लिए, जिनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।