सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले साल शादी है और Mutual fund में करना है निवेश, एक्सपर्ट से जानें कौन-सा फंड है आपके लिए बेस्ट?

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:16 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड में अक्सर लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं, लेकिन कुछ फंड ऐसे भी हैं जो कम समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हमें इसे लेकर आशियाना फाइ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में लोग अलग-अलग उद्देश्य से निवेश करते हैं। अक्सर ये सुनने में आता है कि म्यूचुअल फंड में फायदा तभी है, जब आप इसमें लंबे समय तक निवेश करें, हालांकि ये पूरा सच नहीं है। कुछ फंड ऐसे भी है जिनमें आप कम समय तक निवेश कर ठीक-ठाक रिटर्न पा सकते हैं।

    शॉर्ट टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड में कई ऑप्शन है। यही इसमें खास बात है। अगर आपकी अगले महीने शादी है और अभी तक आपने निवेश नहीं किया है तो घबराएं नहीं। आप अभी भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर ठीक-ठाक रिटर्न पा सकते हैं। ये फंड किसी भी अन्य फंड (जैसे इक्विटी फंड और हाइब्रिड फंड) से ज्यादा सुरक्षित है। 

    हमने इसे लेकर आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से बात की। आइए जानते हैं उन्होंने निवेशकों को कौन-से फंड में निवेश करने की सलाह दी है। 

    फंड रिटर्न एक्सपेंस रेश्यो एनएवी
    HDFC लो ड्यूरेशन फंड 7.52% 0.46% 65.40 रुपये
    कोटक लो ड्यूरेशन फंड 7.55% 0.42% 3807.75 रुपये
    कोटक अरबरिटेज फंड 6.82% 0.38% 41.84 रुपये


    फंड 1 साल में रिटर्न 3 साल में रिटर्न 5 साल में रिटर्न
    HDFC लो ड्यूरेशन फंड 7.52% 7.81% 6.63%
    कोटक लो ड्यूरेशन फंड 7.55% 7.78% 6.63%
    कोटक अरबरिटेज फंड 6.82% 7.82% 6.78%

    इन सभी फंड्स में आप 6 से 12 महीनों में निवेश कर सकते हैं। ऊपर दी गई टेबल के अनुसार इन फंड्स ने 3 और 5 साल में भी लगभग 1 साल जितना रिटर्न ही दिया है। इसलिए इन फंड्स में आप एक साल निवेश कर निकासी कर सकते हैं। 

    ये फंड्स आपको 1 साल की एफडी से ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। अगर आप किसी बैंक में एक साल के लिए एफडी और आरडी में भी निवेश करते हैं तो भी आपको इतना रिटर्न नहीं मिलेगा। अब आप ये सोचेंगे लेकिन एफडी तो सुरक्षित निवेश है। ये बात सच है कि डेट फंड एफडी जितना सुरक्षित नहीं है। हालांकि ये इक्विटी और हाइब्रिड फंड से ज्यादा सुरक्षित है। 

    अनिरुद्ध गुप्ता की मानें तो अगर कोई डेट फंड कैटेगरी पिछले रिटर्न से 1 या 0.5 फीसदी ही कम दे सकती है। ये भी तब होगा जब कंपनी में बहुत बड़ा घाटा हो। मनी मार्केट में बड़ा नुकसान हो या अर्थव्यवस्था पर बड़ी आर्थिक समस्या हो। 

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)